Hindi

अखरोट को खाने का ये है सही तरीका, शरीर में नही होगी कोई भी समस्या:(Here is the right way to eat walnuts, there will be no problem in the body)

by Bsocial Consultant on Jul 02, 2023

akhrot kaise khana chahiye, गर्मियों में अखरोट कैसे खाना चाहिए

(अखरोट , जिसकी बनावट दिमाग के समान होती है। इसका सेवन आपके शरीर के लिए कई गंभीर समस्याओं का इलाज है। क्या आप जानते हैं की अखरोट का सही तरीके से सेवन करने पर हृदय, डाईबीटीस , वजन आदि कई अन्य समस्याओं से आपका शरीर बचाव में रहता है। अब सवाल है की इसके सेवन का सही तरीका क्या है, तो चलिए जानते हैं इसके सेवन का तरीका) (akhrot kaise khana chahiye)

शरीर के लिए हेल्थी खाद्य पदार्थों का सेवन करना हमारे जीवनशैली की सबसे बेहतरीन आदत होती है । इससे हमारा शरीर स्वस्थ एवं हष्ट-पुष्ट रहता है। साथ ही हमें शरीर को पोषण देने के लिए ऐसे पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए जिनसे हमें अन्य पोषण की भी भरपूर मात्रा मिले जैसे की विटामिन ,कैलसियम , प्रोटीन, आइरन आदि । इन सभी पोषण को प्राप्त करने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। ये इन सभी की भरपूर मात्रा से निर्मित होता है। अखरोट जिसकी बनावट दिमाग के सामान्य होती है। ये ड्राइ फ्रूट हमारे शरीर की कई समस्याओं से हमारा बचाव करता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो ये आपको कई गंभीर समस्या से दूर रखता है। जैसे हृदय की समस्या, कब्ज की समस्या , बी पी की समस्या , वज़न की समस्या , बाल एवं त्वचा की समस्या , यादाश्त कमज़ोर होने की समस्या आदि। लेकिन ये सब तब मुमकिन है जब आप अखरोट का सेवन सही तरीके से करता हैं। इसके सही सेवन एवं मात्रा लेने से आपका शरीर में दोगुना लाभ होता है। इसलिए डॉक्टर एवं एक्स्पर्ट्स भी यही सलाह देते हैं कि आप इसका सेवन सही तरीके से अवश्य करें ताकि आपको इसके भरपूर लाभ प्राप्त हो सकें। मगर कई लोगों को ये पता ही नहीं होता कि इसके सेवन का सही तरीका क्या है ? और इसलिए कई लोग गलत तरीके से इसका सेवन करते हैं जिस कारण उन्हे इसके परिणाम बेहतर प्राप्त नहीं होते। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि क्या है इसके सेवन का सही तरीका- (akhrot ke sevan ka sahi tarika)

कई लोग अखरोट का सेवन किसी भी व्यक्त कर लेते हैं एवं ज़्यादातर लोग इसे सुख ही खा जाते हैं लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि ये अखरोट के सेवन का सही तरीका नही है। 

क्या है अखरोट खाने का सही तरीका-

  • अखरोट को भिगोकर (soaked walnuts) खाने से अखरोट के गुण कई गुना बढ़ जाते हैं और ये आपको दोगुना फायदा करता है । आपको बात दें कि भीगे अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस तरह सेवन करने से  कई बीमारियों से निजात दिलाने में ये मदद करता है। इसके लिए रात को ही दो अखरोट को पानी में भिगोकर रख दीजिए , और  फिर अगले दिन इसका सेवन खाली पेट  कर लेना चाहिए।
  • अखरोट का सेवन दूध में उबालकर भी किया जाता है। अखरोट को दूध में उबालकर सेवन करने से भी यह स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। इसका कारण है अखरोट और दूध दोनों में ही पोषक तत्वों का भरपूर तरीके से मौजूद होना । इसलिए अखरोट का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

अखरोट खाने का सही समय क्या है?

अखरोट का सेवन वैसे तो लोग  किसी भी समय करते हैं। मगर ये सही इसके सेवन का सही तरीका नही है । अगर आप अखरोट का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाते हैं। सुबह खाली पेट अखरोट खाने से पाचन क्रिया  मजबूत होती है। इसलिए ये सलाह दी जाती है की इसका सेवन आप सब खाली पेट ही करें। 

भीगे हुए अखरोट के फायदे-

  • नियमित सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड तत्व पाया जाता है, जो दांतों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। 
  • भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से वजन को नियंत्रण में करने में मदद मिलती है। जो लोग वजन घटाने की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करना उत्तम विकल्प है। 

अखरोट खाने के फायदे क्या है?

  • अखरोट का सेवन हृदय के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को भी कम करता है।
  • अखरोट का सेवन दिमागी विकास के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करता है।
  • अखरोट का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा भी कम होता है। क्योंकि अखरोट में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, जो शरीर में कैंसर को पनपने से रोकते हैं।
  • अखरोट में कैल्शियम और फास्फोरस की प्रचुर  मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।
  • उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
  • अखरोट कई विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
  • अखरोट में एंटी डायबिटीक गुण पाये जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल (Sugar Level) कंट्रोल होता है।
  • अखरोट का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत दूर होती है।

निष्कर्ष: (Conclusion)

अखरोट का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये आपकी कई गंभीर समस्याओं से आपको बचाता है। इसलिए डॉक्टर एवं एक्स्पर्ट्स नियमित अखरोट के सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन सही तरीके से एवं सही मात्रा में करते हैं। तो ये आपको दोगुना लाभ प्रदान करता है । और आपको इसके पोषक तत्व बेहतर तरीके से प्राप्त होते हैं। अखरोट के सेवन का सही तरीका है कि आप इसे रात भर पानी में भिगो दें। और फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें । इस तरीके से ये आपके शरीर को और बेहतर फायदा करेगा।  और आपको परिणाम भी बेहतर प्राप्त होंगे। जब आप इस तरीके से इसका सेवन करेंगे तो आपकी हृदय, कब्ज ,बी पी , वज़न , याददाश्त कमज़ोर होने जैसी समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। मगर आपको इस बात का भी विशेष ध्यान रखना है कि आप जिन अखरोट का सेवन कर रहे हैं वो भरपूर मात्रा से निर्मित है या नहीं। एवं इस बात का भी ध्यान रखें की आप मिलवाटी अखरोट का सेवन तो नहीं कर रहे। क्यूंकि ऐसा होने पर ये आपको उतने प्रभावी तरीके से फायदे एवं पोषण प्रदान नहीं करेंगे। बाज़ार में उपलब्ध अखरोट अक्सर मिलावट युक्त होते हैं । इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि आप Healthy Master के अखरोट को एक बार जरूर आज़माएँ। इनके अखरोट उच्च गुडवत्ता एवं पोषण से निर्मित होते हैं। इनमे सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं । साथ ही इनके पास इसकी कई अन्य वराइटी भी उपलब्ध है । जिन्हे आप आज़मा सकते हैं।

FAQ'S