Hindi

इन 8 पदार्थों से मिलता है भरपूर मात्रा में विटामिन के: (Healthy food items to gain vitamin k)

by Bsocial Consultant on Jul 21, 2023

Vitamin K

(विटामिन के का नाम भले ही कम सुनने को मिलता है। लेकिन असल में ये विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विटामिन के की कमी से लीवर से जुड़ी बीमारियां और आंतों के रोग होने की संभावना हो सकती है। चूंकि इस विटामिन के बारे में लोग कम ही सुनते हैं। तो इसकी कमी से होने वाले लक्षण एवं विटामिन के किसमें पाया जाता है?...इसके बारे में बेहद कम लोगों को ही पता होता है। तो चलिए आज आपको बताते है विटामिन के किन पदार्थों में मिलेगा एवं इसके लक्षण।)

Vitamin K sources: क्या आप जानते है कि विटामिन के नाम का भी एक पोषक तत्व है। जो हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये शरीर में लीवर से जुड़ी बीमारियां और आंतों के रोग से हमारा बचाव करता है। और इससे हड्डियों और टिश्यूज को प्रोटीन मिलता है। (विटामिन के किसमें पाया जाता है)

इसलिए इसकी भरपूर मात्रा मिलना भी शरीर के लिए उतना ही ज़रूरी है। जितना की बाकी विटामिन का प्राप्त होना। 

विटामिन के शरीर में लिवर और आंतों के साथ साथ ; हमारी कई अन्य क्रियाएं जैसे रक्तचाप, हीमोग्लोबीन, मानसिक स्वास्थ्य, बीपी, मैटाबोलिज़्म , इम्यूनिटी में भी सहायता प्रदान करता है। इसलिए आपको रोजाना ऐसे हेल्थी आहार का सेवन करना चाहिए। जिसमें आपको विटामिन के की भी भरपूर मात्रा प्रदान हो। 

शरीर की इम्यूनिटी बेहतर और मजबूत तब होती है। जब इसे सभी विटामिन सम्पूर्ण रूप से प्राप्त होते हैं। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। एवं गंभीर समस्याओं से भी बचाव बना रहता है। लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि आप हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसम के फल एवं ड्राइ फ्रूट्स आदि का सेवन रोजाना करें। और जंक फूड से जितना हो दूरी बनाएँ। 

अब सवाल ये है की विटामिन के पाने के लिए किन पदार्थों का सेवन करना उचित होगा? क्या है विटामिन के की कमी से होने वाले लक्षण? क्यूँ है ये हमारे शरीर के लिए इतना ज़रूरी? तो चलिए जानते है इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में...!!!

 

ये ही पड़ें- लो बीपी की समस्या में करें इन 5 पदार्थों का सेवन 

 

क्या होता है विटामिन के:

  • विटामिन के (vitamin K) के दो प्रकार होते हैं। विटामिन K1 जिसे फाइलोक्विनोन (phylloquinone) कहा जाता है। यह पौधों से मिलता है, विशेष रूप से पत्तेदार हरी सब्जियां जैसे पालक और केल। विटामिन K2 जो मेनाक्विनोन (menaquinone) होता हैं, स्वाभाविक रूप से आंतों के मार्ग में बनता है और विटामिन K1 के समान ही काम करता है।
  • दरसल विटामिन के विशेष रूप से ब्लड क्लॉटिंग (blood clotting) में मदद करता हैं। क्लॉटिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जो शरीर के अंदर और बाहर अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने में मदद करती है। क्लॉटिंग प्रक्रिया के दौरान काम करने वाले प्रोटीन का उत्पादन करने के लिए आपके शरीर को विटामिन के (vitamin k) की आवश्यकता होती है। 

 

क्यूँ विटामिन के है ज़रूरी:

  • शरीर की हड्डियों और टिशूज़ की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रोटीन बनाने का काम करता है 
  • हमारे शरीर में बोन डेंसिटी बढ़ती है। और यह हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करता है। हड्डियां मजबूत होने से शरीर भी मज़बूत होता है; और इसे कई तरह से मजबूती प्रदान होती है। कई अन्य तरह की बीमारियों से भी शरीर बचा रहता है। 
  • ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। और हृदय स्वस्थ एवं मजबूत बना रहता है। जिससे हृदय से संबंधित किसी भी तरह की समस्याएं कम होती हैं। 
  • महिलाओं के लिए पीरियड के दौरान काफी मददगार होता है। यह शरीर में होने वाले हॉर्मोन रेगुलेशन को नियंत्रण में रखता है। इससे पीरियड में होने वाली समस्याओं जैसे दर्द, करम्पस आदि में आराम मिलता है। 
  • हमारे शरीर के इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी विटामिन K मददगार होता है। इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होने से शरीर मजबूत होता है और सभी अन्य बीमारियों से हम दूर रहते हैं। 

विटामिन के की कमी से होने वाले लक्षण:

  • थोड़ी चोट लगने पर ज्यादा खून बहना। 
  • मल त्याग में कष्ट और साथ में खून निकलना। 
  • जोड़ों में दर्द। 
  • मांसपेशियों में अचानक ऐंठन।
  • घाव भरने में अधिक समय लगना। 
  • मासिक धर्म के दौरान बहुत अधिक दर्द होना। 
  • मसूड़ों या दांतों से अक्सर खून निकलना। 


  • विटामिन के आप फायदे तो आप जान गए। अब हम जानेंगे कि ये किन पदार्थों के सेवन से प्राप्त होता है। 

     

    इन पदार्थों से मिलता है विटामिन के:

     

  • ड्राइ फ्रूट्स 
  • ड्राइ फ्रूट्स को पोषक तत्वों का खज़ाना कहते हैं। इसमें आपको विभिन्न प्रकार के न्यूट्रीऐन्ट भरपूर मात्रा में मिल जाएंगे। ड्राइ फ्रूट्स का नियमित सेवन आपके शरीर के लिए गुड़कारी होता है। साथ ही ये आपको अन्य गंभीर समस्याओं से भी बचाता है। जैसे हृदय की समस्या, बीपी की समस्या, वज़न की समस्या, कॉलेस्ट्रॉल की समस्या, हड्डियों की समस्या आदि। 

  • बीजों का सेवन 
  • शायद आप में से कई लोग ये नही जानते होंगे कि कुछ बीज के अंदर भी विटामिन इ की भारी मात्रा पाई जाती है। जी हां, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, चिया के बीज, अलसी के बीज आदि में विटामिन इ कूट कूट कर भरा होता है। 

    इन बीजों को आप रोस्ट करके भी खा सकते हैं। याद रहे कि आप इनका सेवन छीलकर ही करें; वरना आपको पेट दर्द एवं उलटी की समस्या भी हो सकती है। 

     

    ये भी पड़ें- कद्दू के बीज के फायदे 

    ये भी पड़ें- अलसी के बीज के फायदे 

    ये भी पड़ें- चिया सीड्स के फायदे 

     

    •  कीवी 

    कीवी महंगे फलों में से एक है। इसलिए इसका सेवन करने से कई लोग दूरी भी बनाते हैं। लेकिन इसके दामों की जगह अगर आप इसके सेवन के फायदे देखेंगे; तो आपको इसके दाम अखरेंगे नही। कीवी का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उत्तम विकल्प माना जाता है। लेकिन  क्या आपको पता  है कि कीवी के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन इ मौजूद होता है।

     रोजाना एक कीवी का सेवन आपके शरीर को अद्भुत फायदे प्रदान कर सकता है। 

     

    ये भी पड़ें- गेहूं में मौजूद होता है ग्लूटेन, शुरू करें इन 5 ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन 

     

  • बीन्स 
  • इसमें विटामिन ए, सी, के, बी 6, फाइबर कैल्श‍ियम, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन K की कमी दूर करने के लिए बीन्स को डाइट में जरूर शामिल करनया आवश्यक है । इसके लिए बीन्स की सब्जी बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। और आप चाहे तो सलाद में भी बीन्स को शामिल कर सकते हैं। 

  • पनीर और पालक 
  • पालक में ल्यूटिन, विटामिन K, पोटैशियम, फाइबर, फ़ोलेट और विटामिन-इ सम्पूर्ण मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से विटामिन K की कमी भी दूर होती है। साथ ही इसमें 90 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। तो डाइट में पालक को जरूर शामिल करें। साथ ही, पनीर में भी विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए पालक पनीर की सब्जी जरूर खाएं। नही तो रोजाना आप 100 gm पनीर का सेवन भी कर सकते हैं। 

  • संतरा 
  • गर्मियों में संतरे का जूस सभी को बेहद पसंद होता है। क्यूंकि ये आपको हाईड्रैट रखता है। साथ ही इसमें कई महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि संतरे के अंदर विटामिन के भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए विटामिन के भरपूर मात्रा में प्राप्त करने के लिए आप रोजाना एक संतरे का सेवन कर सकते है। 

  • नींबू 
  • नींबू का सेवन गर्मियों में शिकंजी के रूप में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। माना जाता है कि खट्टे पदार्थों का सेवन शरीर में कई महत्वपूर्ण विटामिन को प्रदान करता है। उन्हीं में से एक है विटामिन के। जी हां, नींबू में विटामिन के भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए नींबू का सेवन शिकंजी के रूप में आप रोजाना कर सकते हैं। इसे आप सलाद, सब्जी एवं डाल आदि में डालकर भी प्रयोग कर सकते है। 

    ये भी पड़ें-  इन पदार्थों से मिलता है कूट कूट कर विटामिन डी

     

  • आवोकाडो 
  • आवोकाडो में विटामिन इ की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसीलिए विटामिन इ की पूर्ति के लिए इसका सेवन उत्तम विकल्प होता है। इसका सेवन इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए भी किया जाता है। 

    इसे खाने का तरीका-

  • एवोकाडो को छीलकर और उसका बीज निकालकर सीधे खाया जा सकता है।
  • सैंडविच पर बटर के बदले एवोकाडो को मैश करके खा सकते हैं।
  • एवोकाडो की स्मूदी का सेवन भी किया जा सकता है।
  •  

    निष्कर्ष: (Conclusion)

    विटामिन के शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। इसे आप विभिन्न प्रकार के पदार्थों जैसे आवोकाडो ,संतरा, नींबू, ड्राइ फ्रूट्स, पालक, पनीर, बीन्स, कीवी और बीज आदि के सेवन से प्राप्त कर सकते है। विटामिन के शरीर में लिवर एवं आंतों से जुड़ी समस्याओं से आपको राहत प्रदान करता है। साथ ही ये आपकी हड्डियों को मजबूत करके अन्य कई समस्याओं से भी आपको छुटकारा दिलाता है। 

     

    चूंकि विटामिन के की मात्रा भरपूर रूप से आहार का सेवन ही प्राप्त होती है। इसलिए ज़रूरी है कि आप अपने भोजन को हेल्थी बनाएँ। और ऐसे आहार का सेवन करें जिसमें आपको खूब पोषण प्राप्त हो। साथ ही नियमित व्यायाम भी करें। शरीर के लिए आहार के साथ साथ शारीरिक गतिविधी भी उतनी ही आवश्यक है। ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखती है। और आपके शरीर को सक्रिय बनाए रखने में आपकी सहायता करती है। 

     

    आप रोजाना सुबह ड्राइ फ्रूट्स का सेवन अपनी जीवनशैली में शामिल कर सकते है। बेहतर परिणाम के लिए ड्राइ फ्रूट्स को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इनका सेवन खाली पेट करें। आप विटामिन प्राप्त करने के लिए Healthy Master के पदार्थों को भी आज़मा कर देख सकते है।

    FAQ'S