Foods to increase platelets: प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाएँ ये 9 पदार्थ, जानें इनकी पूरी लिस्ट

Bsocial Consultant
foods to increase platelets in hindi

(ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी से डेंगू जैसे गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही ये शरीर की इम्यूनिटी के स्तर को भी प्रभावित करता है। इसीलिए हेल्थी आहार का सेवन शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्लेटलेट्स का गिरना कई खतरनाक बीमरियों को आमंत्रित करता है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर प्लेटलेट्स की संख्या अचानक कैसे कम होती है?...एवं प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए क्या खाएँ। तो आज इस लेख में हम आपको इन्ही सवालों के जवाब देंगे विस्तार से) 

ब्लड में प्लेट्लेट्स की कमी को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Thrombocytopenia) के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या की वजह से शरीर एकदम कमजोर और कई सारी सेहत संबंधी समस्‍याओं से ग्रसित हो सकता है। साथ ही ऐसी अवस्था में शरीर की इम्यूनिटी का स्तर भी गिर जाता है। डेंगू जैसे समस्या ऐसी स्तिथि में ही उत्पन्न होती है। 

ऐसी स्तिथि आने का सबसे अहम कारण है शरीर की देखभाल न करना, स्वस्थ आहार का सेवन करना, एवं नियमित व्यायाम न करने की आदत। हम शरीर को जैसा देते हैं ,हमारा शरीर वैसा ही बन जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि जितना हो सके हेल्थी आहार का सेवन करें, इससे न सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि वो सभी गंभीर समस्याओं से भी बचा रहेगा। 

शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम होना एक गंभीर विषय है। ये संकेत देता है कि आपके शरीर को हेल्थी पदार्थों और देखभाल की सख्त जरूरत है। हेल्थी आहार का सेवन हमारी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में सहायता करता है। जिसके चलते हम सभी समस्याओं से दूर रहते हैं। 

प्लेटलेट्स ठीक होने में कितना समय लेती है:

आपका शरीर प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और लाल रक्त कोशिका तीनों की संख्या को 56 दिनों के अंदर पूरी कर देगा।

कब घटती है प्लेटलेट्स की संख्या:

प्लेटलेट्स कम हो जाने पर दिखने वाले लक्षण:

  • मसूड़ों से खून बहना।
  • मल या मूत्र में खून आना।
  • मासिक धर्म में अधिक ब्लीडिंग होना।
  • खून की उल्टी होना।
  • मलाशय(रेक्टम) से ब्लीडिंग होना।
  • आंतरिक ब्लीडिंग होना।
  • लाल या बैंगनी रंग के डॉट्स के साथ रैशेस जिन्हें पेटीचिया कहते हैं।

  • इन पदार्थों को खाने से प्लेटलेट्स की संख्या:

  • खजूर का सेवन 

  • खजूर में आयरन की मात्रा एरिथ्रोसाइट्स की संख्या को बढ़ाती है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ जाता है। खजूर उन फलों में से एक है जिनमें आयरन , विटामिन C, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन और फोलिक एसिड पर्याप्त मात्रा में होता है। इसीलिए खजूर का सेवन लाल प्लेटलेट्स के निर्माण में सुधार करने और संबंधित समस्या को रोकने में मदद कर सकता है। 

    बेहतर परिणाम के लिए खजूर का सेवन रोजाना रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट करें। 

    ये भी पड़ें- खजूर खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे

  • बीजों का सेवन 

  • बीज में आयरन, फोलेट, फ्लेवोनोइड्स, कॉपर, प्रोटीन जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं।  प्रोटीन प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने एवं प्लासमा को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके रोजाना सेवन से आपके शरीर में प्लेटलेट्स का स्तर नाम रहता है। आप बीजों का सेवन रोस्ट करके या उन्हें किसी व्यंजन के साथ शामिल करके भी खा सकते हैं। आप विभिन्न प्रकार के बीजों का सेवन अपनी डाईट में शामिल कर सकते हैं। जैसे कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, चिया के बीज आदि। 

    ये भी पड़ें- चिया सीड्स खाने के औषधिक फायदे

  • बाजरा 

  • बाजरे की रोटी का सेवन हम सर्दियों में सबसे ज्यादा करते हैं। कारण है इसका प्रकार्तिक रूप से गरम होना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजरे का सेवन आपके प्लेटलेट्स के स्तर को सुधारने में भी कर सकते हैं। क्यूंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा मौजूद होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि गर्मियों में बाजरे का सेवन क्या शरीर के लिए उचित होगा। तो जवाब है...हाँ, क्यूंकि बाजरा कई प्रकार का होता है। जिसमे से कुछ वैराईटी ऐसी होती है जिनका सेवन गर्मियों में आपको ठंडक प्रदान करता है।  

    दरसल गर्मियों के दिनों में आप ज्वार और राजगिरा बाजरे का सेवन कर सकते है जो शरीर को खाने में स्वादिस्ट देता है और ठंडा भी होता है। आप बाजरे से बने पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं। 

  • किशमिश 

  • किशमिश कई प्रकार की होती है। और इनका सेवन सबसे ज्यादा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में गरनिशिंग के लिए किया जाता है। जैसे- खीर, लड्डू, हल्वा या कोई भी मीठा पदार्थ। 

    किशमिश आयरन से भरपूर होती है, जो आरबीसी और प्लेटलेट वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। थ्रोम्बोसाइटोपेनिया या कम प्लेटलेट काउंट और एनीमिया आयरन की कमी के कारण होता है । इसलिए, आपको अपने आयरन के स्तर को बढ़ाने के लिए अपने आहार में किशमिश को शामिल करना चाहिए।

    किशमिश के पोषक तत्वों को भरपूर तरीके से प्राप्त करने के लिए; इसे रोजाना रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। 

     ये भी पड़ें- किशमिश खाने के 8 बेहतरीन फायदे 

  • हरी सब्जियों का सेवन 

  • शरीर में चाहे जो भी समस्या हो, हरी सब्जी का सेवन सबसे उत्तम विकल्प होता है। क्यूंकि इनके अंदर सभी पोषक भरपूर तरीके से मौजूद होते हैं। जिससे शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कोई कमी नही होती। 

    हरी सब्जी का सेवन खून बढ़ाने एवं प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए सबसे उच्च आहार है। इसीलिए आपको अपने आहार में एक हरी सब्जी जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में सभी ज़रूरी पोषक तत्व प्राप्त होंगे। 

  • खट्टे पदार्थों का सेवन 

  • ज़्यादातर खट्टे पदार्थों का सेवन विटामिन सी के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि खट्टे फलों का सेवन आपके प्लेटलेट्स की संख्या को ठीक करने में भी सहायक होता है। 

    इसीलिए आज ही अपनी डाईट में इन पदार्थों को अवश्य शामिल कर लें। जैसे कि नींबू, अनानास, ऐप्रीकोट आदि। 

    ये भी पड़ें- विटामिन सी के लिए करें इन पदार्थों का सेवन 

  • मूंगफली का सेवन 

  • एक शोध के अनुसार फोलिक ऐसिड के सेवन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, प्लासमा का निर्माण एवं प्लेटलेट्स को बढ़ाने और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आवश्यक होता है। इसीलिए ऐसे पदार्थों का सेवन जरूर करें जिनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा मौजूद हो। जैसे की मूंगफली का सेवन से फोलिक ऐसिड भरपूर मात्रा में मिल सकता है। 

    मूंगफली का सेवन आप विभिन्न तरीके से कर सकते हैं, साथ ही इसे आप सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। 

    ये भी पड़ें- मूंगफली खाने के फायदे 


  • विटामिन बी 12 युक्त खाद्य पदार्थ 

  • विटामिन बी12 की कमी से न केवल आपके मौखिक रूप से संबंधित समस्या होने का खतरा होता है, बल्कि इम्यूनिटी और प्लेटलेट का स्तर भी कम होता है। अपने आहार में 

    विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आपका प्लेटलेट काउंट बढ़ता है।  जैसे अंजीर, ऐप्रीकोट , ब्लूबेरी , रसबरी आदि। इससे आपको अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा भी प्राप्त होती है। जो शरीर को स्वस्थ एवं निरोगी रखने के लिए बेहद ज़रूरी है। 

    ये भी पड़ें- इन 8 पदार्थों के सेवन से मिलता है विटामिन बी 12 


  • फलों का सेवन

  • फलों का सेवन शरीर के लिए हमेशा लाभदायक बताया गया है। क्यूंकि इंक सेवन से हमें विभिन्न पोषण की प्राप्ति होती है। खासकर प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने या ऐसी स्तिथि में व्यक्ति को अनार, चुकंदर, सेब आदि फल खाने की सलाह डी जाती है। माना जाता है कि इन फलों ल रोजाना सेवन न सिर्फ प्लेटलेट्स को बढ़ता है। बल्कि ये आपके रक्त संचार को बेहतर करके हीमोग्लोबीन की मात्रा को ठीक करता है। 

    निष्कर्ष: (Conclusion)

    शरीर में हीमोग्लोबीन का स्तर कम होने से आपकी प्लेटलेट्स की संख्या भी प्रभावित होती है। इसका कारण होता है शरीर में आयरन और प्रोटीन जैसे जरूर तत्वों की कमी। लेकिन प्लेटस की संख्या का स्तर गिरना चिंता का विषय है। क्यूंकि इससे आपको कई गंभीर समस्या भी हो सकती है। जैसे कि इस स्तिथि में आप थका हुआ महसूस कर सकते  है, संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती है, और आपको आसानी से चोट लग सकती है या खून बह सकता है। साथ ही आपको ऐनेमिया, डिप्रेशन, थकान, इम्यूनिटी का कमज़ोर होना, हृदय संबंधित समस्या, किड्नी से जुड़ी समस्या आदि भी हो सकते हैं। 

    शरीर में प्लेटलेट्स की पूर्ति करने के लिए कई तरीके हैं। जैसे हेल्थी आहार का सेवन अपनी डाईट में शामिल करना, जंक फूड का सेवन न करना, ड्राइ फ्रूट्स का सेवन, फलों का सेवन एवं नियमित व्यायाम करना। इन सभी की मदद से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा एवं आपको किसी प्रकार की कोई समस्या भी नही होगी। 

    शरीर में सभी पोषक तत्व विभिन्न क्रियाओं के लिए ज़रूरी है। जैसे कि केलशियम, पोटेशियम, विटामिन, प्रोटीन, फायबर, आयरन आदि। इसीलिए कहा जाता है कि हेल्थी आहार का सेवन जरूर करें। साथ ही सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें। आपको एहसास भी नही होगा की सुबह का नाश्ता न करने से शरीर में कितना प्रभाव पड़ता है। 

    प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप Healthy Master के ड्राइ फ्रूट्स एवं बीजों को भी आज़मा कर जरूर देखें। 

    FAQ'S