Hindi

लो बीपी में करें बादाम के साथ इन 5 पदार्थों का सेवन: बीपी रहेगा नियंत्रण में (9 items to eat in low BP)

by Bsocial Consultant on Jul 18, 2023

blood pressure low me kya khaye

(बीपी की समस्या एक बहुत ही आम बीमारी है। ऐसी समस्या में लोगों को कॉफी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कॉफी का सेवन आपके बीपी को नियंत्रण में रखता है। लेकिन क्या आपने सुना है कि बादाम का सेवन लो बीपी में भी किया जाता है। यही नहीं इसके साथ कई ऐसे पदार्थ हैं जिनके सेवन से आप अपना बीपी नियंत्रित रख सकते हैं। जी हां आज हम इस लेख में लो बीपी में क्या खाना चाहिए के बारे में जानेंगे विस्तार से)

बीपी की समस्या हर वर्ग के व्यक्ति को हो रही है। पहले ये समस्या सिर्फ बड़े बूढ़े लोगों को होती है। लेकिन अब इसकी चपेट में बच्चे भी आ गए हैं। लो बीपी में अचानक चक्कर, कमजोरी, बेहोशी, आंखों के सामने धुंधलापन, मितली और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। देखा जाए तो इसका सबसे बड़ा कारक है हमारा बेकार खान पान और खराब जीवनशैली। साथ ही कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करना । जिसके कारण हमारे शरीर का रक्तचाप प्रभावित होता है। हमारी जीवनशैली में हेल्थी खाना खाने की बजाए जंक आहार और तला भुना खाना ज्यादा शामिल होता है। जिससे शरीर को किसी प्रकार का कोई पोषण नहीं मिलता। जब हमारे शरीर को पोषण ही नहीं मिलेगा; तो जाहिर है कि हमें कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए बेहद ज़रूरी है कि हम अपनी जीवनशैली पर ध्यान दे। अपनी डाइट में हेल्थी आहार शामिल करें। और इसके साथ साथ टहलना, जिम जाना , योगा आदि भी शुरू करें। वैसे तो बी पी हाई हो या लो, दोनों ही तरीके से ये शरीर के लिए घातक है। आमतौर पर शरीर का नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 एमएमएचजी (mmHg) होता है। और लो बीपी की समस्या में ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से भी कम हो जाता है। जिसे नियंत्रित करने के लिए कॉफी का सेवन करते हैं। लेकिन कई लोगों को इस असमंजस का सामना करना पड़ता है; कि लो अथवा हाई बीपी में क्या खाना चाहिए। तो आज हम आपकी इस समस्या का समाधान भी इस लेख में करेंगे। जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि आपको लो बीपी की समस्या में किन पदार्थों का सेवन करना आपके शरीर के लिए उचित रहेगा। 

लो बीपी में करें इन पदार्थों का सेवन:

कॉफी 

कॉफी का सेवन लो बी पी में लाभदायक होता है। माना जाता है कि इसमें मौजूद कैफीन बीपी को नियंत्रित करता है। अगर किसी भी व्यक्ति को लो बीपी की समस्या होती है। तो कॉफी के सेवन से हार्ट रेट बढ़ जाएगा। और ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाएगा। अगर आप ब्लैक कॉफी के शौकीन हैं; तो लो बी पी में ये आपको बेहद लाभ प्रदान करेगा। 

अंडा 

आपको जानकार हैरानी होगी कि लो बीपी में अंडे का सेवन लाभदायक होता है। जी हाँ, इसमें प्रोटीन, फोलेट और आयरन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो लो बीपी की समस्या में फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी-12 रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन बढ़ाता है। इसके सेवन से एनीमिया और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है।

डार्क चॉकलेट

क्या आप जानते है कि लो बीपी में डार्क चॉकलेट का सेवन फायदेमंद होता है। जी हाँ, दरसल इसमें फ्लेवनॉल्स मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है। अगर आपका अचानक से बीपी लो हो जाए, तो डार्क चॉकलेट का सेवन करें। इससे तुरंत राहत मिलती है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में भी इसका सेवन आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। आप इसकी जगह प्रोटीन बार का सेवन भी कर सकते हैं; बीपी की समस्या में इनका सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। 

नींबू पानी या नींबू का रस 

    डॉक्टर्स के अनुसार शरीर में पानी की मात्रा कम होने से भी आपका बीपी लो हो सकता है। इसलिए कहा जाता है कि शरीर को हमेशा हाइड्रैट रखें। औसत एक व्यक्ति को 2-3 लीटर तक पानी पीने की सलाह दी जाती है। बीपी कम होने की समस्या पर आप नींबू पानी, नारियल पानी, जूस या लस्सी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा।

    पनीर 

    एक शोध के मुताबिक लो ब्लड प्रेशर में पनीर खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, लो बीपी होने पर अक्सर अधिक नमक वाले आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर बीपी अचानक कम हो जाए, तो पनीर पर नमक या चाट मसाला डालकर भी सेवन कर सकते हैं। यह प्रोटीन और फोलेट का एक समृद्ध स्त्रोत होते है। जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। इसके सेवन से आपको ताकत भी मिलेगी। लो बी पी को नियंत्रण में रखने के लिए आप 100 ग्राम पनीर का सेवन रोज़ाना कर सकते हैं। 

    ऐप्रीकोट 

    पोटेशियम आपके शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज और इलेक्ट्रोलाइट होता है। जो रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। शरीर में नमक के स्तर को नियंत्रित करने के लिए गुर्दे और पोटेशियम साथ में काम करते हैं। यह शरीर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उच्च नमक आपके शरीर में उच्च रक्तचाप का कारण बनता है। सूखे ऐप्रीकोट पोटेशियम से भरपूर होते है। ऐप्रीकोट में मौजूद पोटेशियम किडनी के साथ मिलकर ,आपके रक्त में नमक के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे आपका उच्च रक्तचाप कम होता है। 

    इसके अलावा ये विटामिन ए और ई से भी भरपूर होते हैं। जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करते हैं। ये स्वस्थ त्वचा और आंखों को बढ़ावा भी देते हैं। इसमें फाइबर भी होता है; जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है।

    आलूबुखारा  

    रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर बढ़ने की वजह से हृदय समस्या उत्पन्न होती हैं। अध्ययन के अनुसार, रोजाना खाली पेट आलूबुखारा का जूस पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी हद तक कम हो जाता है। जबकि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। आलूबुखारा रक्तचाप को कम करने के साथ साथ शरीर में सूजन को भी कम करता है। साथ ही खराब कॉलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। प्रून्स पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है, जो स्वस्थ हृदय, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को बनाएँ रखने में सहायता करता है। एक व्यक्ति को हर दिन 4-5 आलूबुखारा खाने से 280 मिलीग्राम पोटेशियम प्राप्त होता है।

    किशमिश 

    कई लोग स्वाद के शौकीन होते हैं। वो स्नैक्स के रूप में तले हुए पदार्थ की बजाय किशमिश खाएं। दरसल गहरे तले हुए स्नैक्स में केलोरीज़ की मात्रा ज्यादा होती है। ये आपके उच्च रक्तचाप की स्थिति को खराब कर देते हैं। किशमिश पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है; इस प्रकार, वे अधिवृक्क ग्रंथि (एड्रेनल ग्लैन्ड) की प्रक्रिया को बेहतर करते हैं, जो रक्तचाप के स्तर को बेहतर बनाता है। किशमिश के अधिकतम स्वास्थ्य लाभों का आनंद लेने के लिए सुबह खाली पेट 30 से 40 भीगी हुई किशमिश खाएं। 

    ये भी पड़ें - किशमिश खाने के फायदे 

    ये भी पड़ें-  वज़न के लिए असरदार किशमिश का पानी 

    बादाम 

    बादाम का सेवन आपके रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है। बादाम मोनोअनसैचुरेटेड फैट , फाइबर और मैग्नीशियम सामग्री से भरपूर होते हैं। जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर और वैसकुलर इन्फ्लमैशन को कम करने में मदद करते हैं। 100 ग्राम बादाम खाने से 260 मिलीग्राम मैग्नीशियम मिलता है। इसके अलावा, बादाम रक्तप्रवाह में एंटीऑक्सीडेंट छोड़ते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। 

    ये भी पड़ें - शारीरिक विकास के लिए बादाम के फायदे 

    ये भी पड़ें-  बादाम खाने का सही तरीका 

    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के घरेलू नुस्खे: (natural remedies to control high bp)

    • कम नमक का सेवन करें 
    • मेडिटेशन (ध्यान लगाना) या योगा करें
    • भरपूर नींद लें 
    • धूम्रपान न करें 
    • शराब का सवेन न करें
    • कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करे  

    निष्कर्ष: (Conclusion)

    जीवनशैली में बदलाव आपके शरीर के लिए बेहद प्रभावी हो सकता है। साथ ही स्वस्थ आहार का सेवन शामिल करने से शरीर स्वस्थ बना रहेगा। इससे आप कई अन्य गंभीर समस्या से भी दूर रहेंगे। माना जाता है कि ब्लड प्रेशर हाई या लो की समस्या रक्तचाप प्रभावित होने से भी हो सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि बेहतर रक्त संचार के लिए आप न सिर्फ हेल्थी खाएं बल्कि उसे शारीरिक कसरत करके पचाएँ भी। भोजन अगर बेहतर तरीके से पचेगा तो इसके पोषक तत्व आपको भरपूर तरीके से मिलेंगे। इसलिए अपने शरीर की देखभाल पर विशेष ध्यान दें। आपका शरीर स्वस्थ होगा तो आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। और आप सभी समस्याओं से दूर रहेंगे। ब्लड प्रेशर की समस्या में बेहतर गुडवत्ता वाले पदार्थों के लिए आप Healthy Master के पदार्थ को जरूर देखें। इनके पास कई तरीके के पदार्थ उपलब्ध हैं; जिसका सेवन आप ब्लड प्रेशर की समस्या में कर सकते हैं।

    FAQ'S