तुलसी के बीज के 8 बेहतरीन औषधिक फायदे, जानें पूरी लिस्ट: (Tulsi seed b - Healthy Master index

Use Code- HM15 and get FLAT 15% OFF on Snacks

Shop Now

तुलसी के बीज के 8 बेहतरीन औषधिक फायदे, जानें पूरी लिस्ट: (Tulsi seed benefits)

(सर्दी जुकाम होने पर तुलसी की चाय का सेवन हर घर में किया जाता है। साथ ही तुलसी एक घरेलू औषधि की तरह घरों में प्रयोग की जाती है। कारण है इस मिलने वाले अनगिनत फायदे। ज़्यादातर लोग तुलसी का सेवन कोल्ड और फ्लू जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के बीज के बारे में? अगर नहीं तो आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं तुलसी के बीज के फायदे)

Tulsi seeds: हमारे भारत में तुलसी की पूजा घर घर में की जाती है। उसे रोजाना पूजा जाता है। एवं कई घरों में आप तुलसी का पेड़ भी देखेंगे। जिसे लोग रोज़ सुबह जल भी अर्पित करते हैं। लेकिन जिस तुलसी को हम पूजते हैं, क्या आपको पता है कि असल में तुलसी के बीज भी होते है। जिनका उपयोग घरेलू उपचार के लिए भी किया जाता है। (tulsi ke beej ke faayde)

सर्दी हो, जुकाम हो, बुखार हो, या फिर सरदर्द हो... तुलसी की चाय पीने से सब ठीक हो जाता है। क्यूंकि तुलसी हर घर में एक औषधि के रूप में भी प्रयोग की जाती है। मगर क्या आपने तुलसी के बीज के बारे में सुना है। जी हां, तुलसी का बीज…जो आपको कई तरीके से लाभ प्रदान करता है...!!!

तुलसी के बीज सिर्फ तुलसी के पौधे उगाने के लिए उपयोग नही किए जाते हैं। आप इनका सेवन भी कर सकते हैं। ये तिल के बीजों के जैसे होते हैं, लेकिन रंग में काले होते हैं। इन्हें सब्जा या बेसिल सीड्स भी कहते है। इन बीजों को आप खा भी सकते हैं। आम तौर पर ये स्वीट बेज़िल, ऑसीमम बेसिलिकम से आते हैं। यह पौधा आमतौर पर सीज़नल फूड्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इन छोटे-छोटे बीजों को लोग अक्सर चिया सीड्स भी समझ लेते हैं। तुलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी होते हैं। इनका सेवन पाचन के स्वास्थ्य में सुधार करने, वजन घटाने में सहायता, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, शरीर को ठंडा रखने, तनाव से राहत दिलाने और सूजन को कम करने आदि कई समस्याओं में मददगार है।

तुलसी के बीज की पोषण संबंधी जानकारी (Nutritional Information of Tulsi Seeds in Hindi)

तुलसी के बीज, जिन्हें अक्सर 'तुलसी केतली बीज' के नाम से भी जाना जाता है, आकार में छोटे होते हैं लेकिन सेहत के लिए अपार लाभ देते हैं। आयुर्वेद में इनका उपयोग सदियों से किया जा रहा है। यदि आप जानने के इच्छुक हैं कि तुलसी के बीज के क्या फायदे हैं, तो इस जानकारी को ध्यान से पढ़ना महत्वपूर्ण है।

ये बीज प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, खनिजों और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में सहायता करता है, फाइबर पाचन क्रिया को सुदृढ़ बनाता है, और ओमेगा-3 हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अतिरिक्त, इनमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज मौजूद होते हैं, जो शरीर की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करते हैं।

तुलसी बीज खाने के फायदे (Tulsi Beej Khane Ke Fayde):

ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करता है

वजन प्रबंधन में सहायक

त्वचा और बालों की सेहत बढ़ाता है

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

इन बीजों का सेवन आसान है। आप इन्हें पानी में भिगोकर जेल जैसी बनावट में खा सकते हैं या स्मूदी, दही, सलाद और हल्के स्नैक्स में मिला सकते हैं। छोटे होने के बावजूद, ये बीज स्वास्थ्य और पोषण के लिहाज से बेहद शक्तिशाली हैं।

तुलसी बीज के फायदे (Tulsi Seeds Benefits in Hindi) नियमित रूप से लेने से आपका शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है।

चिया सीड्स और तुलसी के बीजों (सब्जा) की तुलना  (Tulsi Seeds vs. Chia Seeds in Hindi)

चिया सीड्स और तुलसी के बीज, जिन्हें सब्जा के नाम से भी जाना जाता है, दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं, पर दोनों में कुछ खास अंतर होते हैं।

चिया सीड्स का रंग काला, सफेद या भूरा हो सकता है और ये अंडाकार होते हैं। जब इन्हें पानी में भिगोया जाता है, तो ये धीरे-धीरे फूलते हैं और अपने वजन का कई गुना पानी सोखकर एक जेल जैसी बनावट ले लेते हैं। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं, जो दिल और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। 

बालों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए कुछ बीज बहुत फायदेमंद होते हैं इनमें फाइबर की मात्रा होती है। आप इनके बारे में यहाँ पढ़ सकते हैं.

वहीं, तुलसी के बीज चिया सीड्स से थोड़े छोटे और गहरे काले होते हैं। पानी में डालते ही ये तुरंत फूल जाते हैं और इनके चारों ओर एक सफेद, पारदर्शी जेली जैसी परत बन जाती है। इनका अपना कोई खास स्वाद नहीं होता और ये मुख्य रूप से शरीर को ठंडक देने के लिए जाने जाते हैं।

तुलसी और चिया सीड्स के फायदे ,यहाँ पर दोनों के अलग-अलग फायदे बताए गए हैं, ताकि आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही चुनाव कर सकें।

तुलसी के बीज के फायदे (Tulsi ke Beej ke Fayde in Hindi)

  • पाचन में सुधार: इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या दूर करता है।

  •  वजन घटाने में सहायक: ये भूख को कम करने में मदद करते हैं, जिससे आप कम खाते हैं और वजन घटाने की प्रक्रिया में सहायता मिलती है।

  •  शरीर को ठंडक दें: गर्मी के मौसम में तुलसी बीज खाने के फायदे में से एक है कि ये शरीर की गर्मी को कम करते हैं, जिससे ताज़गी महसूस होती है।

  •  ब्लड शुगर नियंत्रित करे: ये ब्लड शुगर के स्तर को धीरे-धीरे स्थिर करते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

चिया सीड्स के फायदे

  • ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत: चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो दिमाग और दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है।

  • ऊर्जा और ताकत बढ़ाए: इनमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आपको लंबे समय तक ऊर्जावान महसूस कराती है।

  • हड्डियों को मजबूत बनाए: ये कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिजों का अच्छा स्रोत हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण हैं।

  • पाचन में सहायक: इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

आप बीजों का इस्तेमाल एक बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक के रूप में भी कर सकते हैं और ये बीज वजन को नियंत्रित करने के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

तुलसी बीज के 8 औषधिक फायदे:

वज़न की समस्या 

ये बीज वजन को नियंत्रित करने के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड की हाई मात्रा इसे एक सुपरफूड बनाती है। इसका सेवन आपको प्रभावी रूप से वजन कम करने में मदद कर सकता है। 

तुलसी के बीज अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो कि एक ओमेगा-3 फैटी एसिड है। ये बीज भूख को कम करने में मदद करते हैं। और लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखते हैं।

शरीर को गरम रखना  

गर्मियों के दौरान पेय पदार्थ के रूप में इसका सेवन बेहद लाभदायक है। और ये एक आइडियल ड्रिंक भी है। तुलसी के बीज यानि सब्जा सीड्स गर्मी को कम करने में मदद करते है। क्योंकि ये बीज एक नैचुरल कूलेंट के रूप में काम करते हैं। इसलिए इनका उपयोग कई डिटॉक्स ड्रिंक्स में भी किया जाता है। 

आप इसे दही या किसी पेय पदार्थ में मिलाकर भी पी सकते हैं। ये शरीर की गर्मी को कम करके तापमान को बैलेंस करता है।

कोल्ड और फ्लू में राहत 

तुलसी के बीज चिलचिलाती गर्मियों के दौरान शरीर को ठंडा रखने में सहायक होने के साथ-साथ आपको वायरल, कॉमन कोल्ड और फ्लू जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाते है। 

दरसल तुलसी के बीज के एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं जो सूखी खांसी के इलाज में असरदार होते हैं। साथ ही ये तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम भी देते हैं। इसीलिए सरदर्द होने पर आप इसे चाय या किसी अन्य पेय पदार्थ के साथ भी ले सकते हैं। 

पाचन क्रिया में 

तुलसी के बीज प्रकार्तिक रूप से शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। और मल त्याग को और आसान बनाते हैं। तुलसी के बीज एक नैचुरल लेक्सेटिव के रूप में काम करते हैं, जो कि बोवेल मूवमेंट्स (bowel movements) को बढ़ाते हैं। 

तुलसी के बीजों को गर्म पानी या दूध के साथ सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं और पेट की सूजन को भी दूर किया जा सकता है।

डायबिटीज़ को नियंत्रित करता है 

एक शोध के अनुसार, सब्जा के बीज में मौजूद डायटरी फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। रात को तुलसी के एक चम्मच बीजों को पानी में भिगो दें। और सुबह एक गिलास दूध में इन बीजों को मिलाएं। इसे रोज पीने से आपकी दिन भर के इंसुलिन स्तर में भी सुधार होता है।

कब्ज की समस्या 

तुलसी के बीज शरीर के लिए एक प्राकृतिक डिटॉक्स के रूप में काम करते हैं। और कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं। इन बीजों में गैस से बने तेल मौजूद होते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से गैस को रिलीज करने में मदद करते हैं। इनमें भरपूर फाइबर होते हैं। जो शरीर में  कब्ज, दस्त, या पेचिश जैसी समस्याओं के इलाज में मदद करते हैं। 

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में थोड़े से तुलसी के बीज मिलाकर इसका  सेवन करें। 

त्वचा के लिए असरदार 

तुलसी के बीज में भरपूर एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। जो त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर और निखारने में मदद करते हैं। साथ ही ये नई कोशिकाओं के विकास को बढ़ाते हैं। अगर आप इन बीजों को नारियल के तेल के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाते हैं, तो ये एक्जिमा और सोरायसिस जैसे कई त्वचा के संक्रमणों के इलाज में आपकी मदद कर सकते हैं।

  • बालों की ग्रोथ में 

तुलसी के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट; बालों के विकास को प्रोत्साहित करने और समय से पहले बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते हैं। ये स्कैल्प में होने वाली सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में भी मदद करते हैं। क्यूंकि ये अक्सर बालों के झड़ने का कारण बनते हैं। 

इसके लिए आप बराबर मात्रा में आंवला और तुलसी का चूरन लें। इसमें थोड़ी सी मात्रा में नारियल तेल और बीजों को मिला कर इसका पेस्ट बनाएं। पेस्ट को बालों पर लगाएं। इसे नियमित रूप से लगाने से बालों के झड़ने से छुटकारा मिलता है।

  • तनाव में 

तुलसी के बीज दिमाग पर काफी अच्छा प्रभाव डालते हैं। तुलसी के बीजों का खाने में इस्तेमाल करने से तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है।  

तुलसी के बीज मानसिक बीमारियों से भी छुटकारा दिलाते हैं। अक्सर कई लोग तनाव की वजह से काफी परेशान रहते हैं। और इसके लिए कई तरह की दवाएं या घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। लेकिन अगर आप तुलसी के बीजों का सेवन करना शुरु कर दें, तो इस समस्या से आपको राहत मिल सकती है। 

किन लोगों को तुलसी के बीज खाने से बचना चाहिए? (Who Should Avoid Tulsi Seeds?)

तुलसी के बीज (tulsi ke beej) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ खास स्थितियों में इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं   

तुलसी के बीज (tulsi seeds) शरीर में हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। इससे गर्भाशय में संकुचन बढ़ सकता है, जिससे गर्भावस्था में जटिलताएं आ सकती हैं। इसलिए, गर्भवती महिलाओं को इनका सेवन करने से बचना चाहिए। 

छोटे बच्चे और बुजुर्ग

अगर बीजों को ठीक से न भिगोया जाए, तो वे फूलकर बहुत गाढ़े हो जाते हैं। इससे उन्हें निगलने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी से इनका सेवन करना चाहिए।

खून पतला करने वाली दवाएं लेने वाले लोग 

तुलसी के बीजों (tulsi beej) में खून को पतला करने का गुण होता है। अगर आप पहले से ही खून पतला करने वाली दवाएं (जैसे एस्पिरिन या वार्फरिन) ले रहे हैं, तो इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि यह ब्लीडिंग का खतरा बढ़ा सकता है।

जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई हो

चूंकि ये खून को पतला करते हैं, इसलिए सर्जरी से पहले या बाद में इनका सेवन करने से बचें।

बच्चों के लिए तुलसी के बीज के फायदे (Benefits of Tulsi Seeds for Children)

तुलसी के बीज (tulsi ke beej) बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही मात्रा में और अच्छी तरह भिगोकर दिया जाए।

  •  पाचन में सुधार: इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

  •  शरीर को ठंडा रखना: गर्मी के मौसम में ये बच्चों के शरीर को ठंडा रखने और मुंह के छालों को ठीक करने में मददगार होते हैं।

  •  इम्यूनिटी बढ़ाना: तुलसी के बीज (tulsi seeds) विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को मजबूत बनाने में सहायक हैं।

 सर्दी-खांसी में राहत: सर्दी-जुकाम और गले की खराश होने पर तुलसी के बीजों (tulsi beej) का काढ़ा बच्चों को राहत दे सकता है।

तुलसी के बीज खाने के साइड इफेक्ट्स (Possible Side Effects of Tulsi Seeds)

  • वैसे तो तुलसी के बीज (tulsi ke beej) सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में इनके कुछ दुष्प्रभाव (side effects) भी हो सकते हैं।

  •  पाचन संबंधी समस्याएं: अगर आप अधिक मात्रा में तुलसी के बीज (tulsi seeds) खाते हैं, तो फाइबर की अधिकता के कारण पेट में गैस, पेट फूलना और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

  •  ब्लड शुगर कम होना: कुछ मामलों में, ये ब्लड शुगर के स्तर को बहुत कम कर सकते हैं, खासकर उन लोगों में जिन्हें लो ब्लड शुगर की समस्या है।

  •  शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन): फाइबर की अधिक मात्रा के कारण ये शरीर से पानी को सोख सकते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए, तुलसी के बीज खाने के बाद पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।

  •  दवाओं के साथ प्रतिक्रिया: ये कुछ दवाओं के असर को कम कर सकते हैं, खासकर खून को पतला करने वाली दवाओं के साथ।

कैसे करना चाहिए तुलसी के बीज का सेवन:

रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच तुलसी के बीज भिगो दें। भिगोने के बाद ये बीज जेल की तरह दिखने लगेंगे। इस पानी को पिएं और बीजों को अच्छे से चबाएं। आप इन्हें दूध में मिलाकर भी खा सकते हैं। या फिर आप स्मूदी बनाते वक्त इन्हें उसमें भी मिला सकते हैं।

निष्कर्ष: (Conclusion)

तुलसी के बीज का सेवन शरीर के लिए कई औषधिक फायदे प्रदान करता है। इसका सेवन आप न सिर्फ खाने में करते हैं। बल्कि कई गंभीर समस्याओं में भी ये आपकी सहायता करता है। ये आपकी मानसिक समस्याओं का भी इलाज करता है। इसीलिए लोग इसका सेवन अक्सर तनाव एवं सरदर्द में करते हैं। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो उसका भी एक सही तरीका है। जिससे ये आपको प्रभावी फायदे प्रदान करेगा। आप इसे पेय पदार्थ के रूप में भी प्रयोग कर सकते है। क्यूंकि इससे बने पदार्थों को गर्मियों में एक आईडियल ड्रिंक भी माना जाता है। चूंकि ये चिया के बीज या काले तिल के साथ मिलावटी रूप में भी बाज़ार में मिलता है। इसीलिए बेहद ज़रूरी है कि इसकी सही पहचान करके ही इसे खरीदा जाए। आप चाहें तो शुद्ध रूप से निर्मित Healthy Master के बीजों को भी आजमा सकते हैं। 

You may also like


checkmark-circle Created with Sketch Beta. Item Added to cart
×
×
Copy coupon code