Hindi

सर्दी-जुकाम रहेगा दूर और बढ़ेगी इम्यूनिटी,रोजाना खाएं ये पदार्थ: (Healthy food items to increase your immunity)

by Bsocial Consultant on Jul 19, 2023

immunity kaise badhaye, immunity badhane ke liye kya khana chahie

( मॉनसून का मौसम यानि बारिश; और बारिश यानि बच्चों और बूढ़ों को सर्दी जुकाम। बूढ़ों और बच्चों की इम्यूनिटी ज़्यादातर कमज़ोर होती है। इसीलिए ये लोग जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। आपके शरीर की इम्यूनिटी पावर अगर कमज़ोर होगी तो वो बीमारियों से भी नहीं लड़ पाएगा। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं शरीर की इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएँ )

मॉनसून के मौसम में बीमार पड़ना आम बात है। इसका मुख्य कारण है शरीर की कमज़ोर इम्यूनिटी यानि प्रतिरोधक क्षमता। जी हाँ,शरीर की इम्यूनिटी जब कमज़ोर होती है। तो बीमारियाँ उसे जल्दी ही चपेट में ले लेती है। इसलिए कहा जाता है कि हेल्थी आहार का सेवन जरूर करें। ताकि आपके शरीर की इम्यूनिटी मज़बूत हो। 

शरीर की इम्यूनिटी बेहतर होने से आप भी स्वास्थ्य रहते है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहता है। बच्चों और बूढ़ों में इम्यूनिटी की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। और यही लोग सबसे जल्दी बीमार भी पड़ते हैं। लेकिन अगर आप अपने शरीर का ध्यान रखते हैं,हेल्थी आहार खाते है, नियमित व्यायाम करते है, तो आपके शरीर की इम्यूनिटी खुद ब खुद बेहतर हो जाएगी।

जल्दी जल्दी बीमार पड़ना शरीर को और दुर्बल और कमज़ोर बनाता है। साथ ही विभिन्न गंभीर बीमारियों को बुलावा भी देता है। इसलिए इस बात को नजरंदाज बिलकुल नहीं करना चाहिए। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको कुछ बहुत अलग करने की आवश्यकता नही होती। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप हेल्थी आहार ही खाएँ। 

अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन भी आपकी इम्यूनिटी को कमज़ोर बना सकता है। क्यूंकि इससे हमारी पाचन क्रिया प्रभावित होती है। शरीर की पाचन क्रिया जब सही ढंग से काम नही कर पाएगी तो ज़ाहिर है कि आपको सेवन किये हुए पदार्थों के पोषक तत्व भी पूरी तरीके से नहीं मिल पाएंगे।

अब सवाल ये है कि इम्यूनिटी को बेहतर कैसे बनाएं या यूं कहें कि इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएँ। तो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ज़रूरी है ऐसे पदार्थों का सेवन जिनसे आपको पोषण प्राप्त हो। 

तो चलिए अब आपको बताते हैं उन पदार्थों के बारे में जिनसे इम्यूनिटी को बढ़ाया या बेहतर बनाया जा सकता है। 

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएँ: (How to increase immunity)

  • स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ

  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे पहला तरीका है कि आप एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ। जब आपकी जीवनशैली में परिवर्तन होगा; तभी बाकी अन्य चीजों का भी असर होगा। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का मतलब है सुबह समय से उठना, 15-20 मिनट सुबह सुबह टहलना, समय पर भोजन करना, रात को खाने के बाद टहलना एवं समय पर सो जाना। 

  • हेल्थी आहार खाएँ 

  • अगर आप जंक फूड अधिक मात्रा में खाते हैं; तो इस आदत को तुरंत बदल दें। और हेल्थी पदार्थों को अपने खाने में शामिल करें। ये न सिर्फ आपको पोषण प्रदान करेगा बल्कि आपकी पाचन क्रिया को भी ठीक रखेगा। नियमित जंक फूड खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। जबकि हरी सब्जियां, फल आदि आहार खाने से पेट भी ठीक बना रहता है। कोशिश करें कि आप रोजाना एक फल जरूर खाएँ। 

  • भरपूर नींद लें 

  • अनिंद्रा यानि नींद न आने की समस्या आम होती जा रही है। इसके कई कारण है।  काम का तनाव, डिप्रेशन, देर से सोने एवं देर से उठने की आदत। लेकिन क्या आप जानते है; भरपूर नींद न लेने से भी आपका स्वास्थ्य प्रभावित होता है। जिससे इम्यूनिटी कमज़ोर होती है। नींद पूरी न होने के कारण सर दर्द, माइग्रैन, डिप्रेशन, तनाव, एकाग्रित न हो पाना, अधिक गुस्सा आना, चिड़चिड़ा होना आदि समस्याएं हो सकती है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है भरपूर नींद। 

  • शराब एवं धूम्रपान से दूर रहें 

  • कई लोगों को शराब एवं सिगरेट पीने की लत लग जाती है। लेकिन ये हमारे शरीर के लिए बेहद घातक है। शराब का अधिक सेवन हमारी किड्नी और लिवर दोनों को खराब करता है। और सिगरेट का सेवन हमारे फ़ेफड़ों को बेकार करता है। इनके पैकेट पर भी लिखा होता है कि इसका सेवन शरीर के लिए जानलेवा है। लिवर, किड्नी और फेफड़े हमारे ज़रूरी अंग हैं। अगर यही ढंग से काम नहीं करेंगे तो जाहिर है की आपका शरीर बेकार हो जाएगा। 

  • भरपूर पानी पिएं 

  • भरपूर पानी पीना हमें डीहाईड्रेशन से बचाता है। पानी की कमी शरीर में खुश्की पैदा कर देती है। होट और त्वचा फटने लगते है। साथ ही पानी की कमी से शरीर पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए एक व्यक्ति को एक दिन में 3-4 लिटर पानी पीना चाहिए। 

  • ड्राइ फ्रूट्स का सेवन 

  • हेल्थी आहार खाने में ड्राइ फ्रूट्स का सेवन भी शामिल है। चूंकि ड्राइ फ्रूट्स पोषक तत्वों का खज़ाना होते है। इसीलिए इनका सेवन आपको प्रचुर मात्रा में पोषण प्रदान करता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी को और बेहतर बनाता है। ड्राइ फ्रूट्स का सेवन आपको नियमित रूप से रोजाना करना चाहिए। इससे आपकी कई समस्या दूर हो जाएंगी। साथ ही ये आपको गंभीर बीमारियों से दूर रखेगा। ड्राइ फ्रूट्स में आप बादाम,काजू, किशमिश,पिस्ता, खजूर,अंजीर ,मुनक्का, अखरोट आदि का सेवन शामिल कर सकते हैं। ड्राइ फ्रूट्स के बेहतर पोषण को प्राप्त करने के लिए इन्हें रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएँ। 

    • बीज का सेवन 

    आप में से कई लोगों को इस बात की जानकारी नही होगी की कुछ ऐसे बीज है। जिनका सेवन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। जी हां, जैसे की कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज आदि। इन बीजों को आप रोस्टेड भी खा सकते हैं। ये खाने में हेल्थी होते हैं। और ये आपको पोषण भी प्रदान करते हैं। बेहतर बीज की क्वालिटी के लिए Healthy Master के बीजों के कलेक्शन को एक बार जरूर आज़माएँ।

  • नियमित व्यायाम करें 

  • शरीर के लिए जितना महत्वपूर्ण है हेल्थी आहार का सेवन। उतना ही ज़रूरी है नियमित व्यायाम करना या कोई भी शारीरिक गतिविधी करना। इससे आपका शरीर सक्रिय रहता है, आलस नही आता , मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। इसलिए अपनी जीवनशैली में नियमित व्यायाम जरूर शामिल करें।

    इन बातों का भी रखें ध्यान:

  • वज़न नियंत्रित रखें 
  • अधिक ताल हुआ न खाएँ 
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें 
  • खाने को हाईजीनिक तरीके से बनाएँ 
  • सब्जियों को प्रयोग करने से पहले धो लें 
  • अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से बचें 
  • बेवक्त खाना न खाएँ
  • अधिक मीठे का सेवन न करें
  • अपने आस पास साफ सफाई रखें 
  • खुला हुआ खाना न खाएं 

  • निष्कर्ष: (Conclusion)

    शरीर की इम्यूनिटी  बेहतर होगी तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा। और शरीर को स्वस्थ रखना है तो ज़रूरी है हेल्थी चीजों का सेवन। जैसे कि हरी सब्जियां खाना, फल खाना, ड्राइ फ्रूट्स खाना आदि। इसके अलावा जंक फूड या फिर अनहेल्थी चीजों का सेवन शरीर को प्रभावित करता है। साथ ही आप रोजाना व्यायाम भी कर सकते हैं। ताकि आपका शरीर सक्रिय बना रहे, एवं आलस न आये। 

    शरीर की इम्यूनिटी और बेहतर होती है; जब आप उसे भरपूर पोषण प्रदान करते हैं। और उसका ध्यान रखते हैं। अगर शरीर स्वस्थ होगा तो आपको जल्दी ही कोई बीमारी चपेट में नही लेगी। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि समस्या जल्दी जल्दी नही होंगे। और आपका शरीर कमज़ोर नहीं पड़ेगा। मगर ऐसा तभी होगा जब आप अपने शरीर का विशेष ख्याल रखें। अच्छा  खाएँ और अच्छा पियें। शरीर को साफ करने एवं खराब माल को बाहर निकलने के लिए आप चिया के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। 

    चिया के बीज का पानी एक प्रकार्तिक डिटॉक्सीफ़ीकेशन का काम करता है। साथ ही ये वज़न को भी नियंत्रित रखता है। और ये बीपी, शुगर, थायरोइड जैसी समस्या में भी लाभदायक है। 

    आप हेल्थी खाद्य पदार्थों की वराईटी के लिए Healthy Master के कलेक्शन को जरूर देखें। इनके पास आपको कई हेल्थी आइटम मिलेंगे जिनका सेवन आपके लिए उचित होगा। 

    FAQ'S