Hindi

Health Tip: इन आहार के सेवन से शरीर की ताकत हो जाएगी दोगुनी ,जान लें इसकी पूरी लिस्ट

by Bsocial Consultant on Jul 19, 2023

takat badhane ke liye kya khana chahie

(शरीर में बीमारियों का वास तब होता है; जब उसे पोषण मिलना बंद हो जाए। पोषण न मिलने से शरीर कमज़ोर हो जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि शरीर को हेल्थी चीजें प्रदान करें। और जंक फूड, तले हुए पदार्थ आदि से दूरी बनाएँ। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शरीर में कमज़ोरी के लक्षण क्या है उसकी ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए और किनआहार का सेवन आपकी ताकत बढ़ाने में सहायता करेगा।)

शरीर का कमज़ोर होना यानी शरीर में पोषण की कमी होना। और एसा तब होता है जब आप शरीर को हेल्थी आहार नही देते। शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखना है। तो आप फल, सब्जियां, प्रोटीन युक्त आहार, ड्राइ फ्रूट्स आदि चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। क्यूंकि फल, सब्जियां, ड्राइ फ्रूट्स आदि का सेवन हमारे शरीर को विभिन्न पोषण प्रदान करते हैं। 

शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी एवं कमज़ोर होने से ही आप बीमार पड़ते हैं। ज्यादा लापरवाही से आपके शरीर में गंभीर समस्या भी हो सकती है। साथ ही उल्टा- सीधा आहार आपके वज़न को भी बढ़ा सकता है। वज़न बढ़ने की समस्या शरीर के लिए घातक होती है, क्यूंकि इससे आपको थायरोइड होता है। इसके साथ ही ज़रूरी है कि आप शारीरिक गतिविधि पर भी ध्यान दें। सिर्फ हेल्थी आहार खाने से काम नही चलता; उसे पचाना भी आवश्यक होता है। ताकि उसमें मौजूद पोषण आपको भरपूर रूप से प्राप्त हो। 

शरीर में कमजोरी महसूस होने का कारण विटामिन डी की कमी होती है। विटामिन डी शरीर में थकान और कमजोरी को दूर करता है। वहीं विटामिन बी की कमी से भी आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। विटामिन बी शरीर में नए सैल्स एवं डीएनए का निर्माण करता है। विटामिन सी की कमी भी शरीर में कमजोरी पैदा कर सकती है। विटामिन सी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने और त्वचा को जवां रखने का काम करता है। 

अब आप सोच रहे होंगे कि ये विटामिन हमें किन आहार के सेवन से प्राप्त होंगी। किन पदार्थों का सेवन शरीर में इनकी पूर्ति करेगा। तो आपको बता दें कि ऐसे कई खाद्य पदार्थ है; जिनका सेवन आपको ये सभी विटामिन प्रदान कर सकता है। तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इन पदार्थों की सूची; साथ ही ये कि शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए। 

शरीर की ताकत बढ़ाने एवं प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करने के लिए ज़रूरी है; हेल्थी पदार्थों का सेवन। शरीर हेल्थी होगा तो जल्दी-जल्दी बीमार नही पड़ेगा। इसलिए उसे स्वस्थ रखना है तो ज़रूरी है कुछ खास खाद्य पदार्थों का सेवन। जिससे आपके शरीर को पोषण भरपूर मिले। तो आइए जानते हैं इस बारे में, 

इन पदार्थों का सेवन बढ़ाता है शरीर में ताकत:

  • खट्टे फलों का सेवन

हम सभी जानते हैं कि फलों का सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है। खासकर खट्टे फलों का सेवन। इन्हें हम सिट्रस फ्रूट्स भी कहते हैं। इनमें विटामिन सी मौजूद होता है इसीलिए ये प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं । प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होने से शरीर जल्दी ही बीमार नही पड़ता। बुखार, फ्लू, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों के चपेट में नही आता।

जैसे कि अंगूर, संतरे ,कीनू, नींबू आदि सिट्रस फ्रूट्स होते हैं; इनमें विटामिन सी मौजूद होता है। ये शरीर के लिए महत्वपूर्ण तत्व होता है। इन फलों का रोजाना सेवन आपके शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरी करता है। और शरीर को मजबूत बनाने में सहायता करता है। 

  • सब्जियों का सेवन 

वैसे तो सभी सब्जियों का सेवन शरीर के लिए लाभदायक होता है। सभी के अंदर विभिन्न प्रकार के ज़रूरी तत्व मौजूद होते हैं। जो आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं। शोध के मुताबिक हमें सीज़न की सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। कारण है इनमे मौजूद ज़रूरी पोषक तत्व। माना जाता है कि सीज़न की सब्जियों से हमें कई ऐसे तत्व मिलते हैं। जो सामान्य सब्जियों में मौजूद नही होते। खासकर की हरी सब्जियों का सेवन शरीर के लिए गुड़कारी होता है। इसमें प्रचूर मात्रा में आयरन होता है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ती है। 

  • ड्राइ फ्रूट्स का सेवन 

ड्राइ फ्रूट्स को पोषक तत्वों का खज़ाना कहा जाता है। इसका कारण है इनके अंदर मौजूद महत्वपूर्ण तत्व। ये हमारे शरीर को विभिन्न रूप से लाभ प्रदान करते हैं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायता करते हैं। ड्राइ फ्रूट्स का सेवन दैनिक रूप से करना बेहद फायदेमंद होता है। आप इन्हें रोजाना रात भर पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इस तरीके से इसके तत्व बेहतर तरीके से प्राप्त होंगे। ड्राइ फ्रूट्स का सेवनआपको कई गंभीर समस्याओं से बचाए रखता है। जैसे डायबिटीज़ , थायरॉइड , वज़न की समस्या आदि। ड्राइ फ्रूट्स का सेवन आप दोपहर या शाम में स्नैक्स के रूप में भी कर सकते है; जैसे कि आप इन्हे रोस्ट करके भी खा सकते है। आप चाहें तो Healthy Master के रोस्टेड ड्राइ फ्रूट्स भी आज़मा सकता हैं। जो स्वाद और पोषण दोनों में उच्च क्वालिटी के होते है। 

  • रागी का सेवन 

क्या आपको पता है कि रागी युक्त पदार्थों के सेवन से भी आपकी प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। जी हाँ, रागी के अंदर प्रचुर मात्रा में पोषण मौजूद होता है। ये आपको प्रोटीन, कैलशियम , फायबर आदि तत्व प्रदान करता है। आप रागी की रोटी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। साथ ही आप रागी से बने पदार्थ जैसे रागी चिप्स का सेवन करके भी;  इसके पोषक तत्व प्राप्त कर सकते है। ये आपको शरीर को बेहतरीन लाभ प्रदान करते है। 

  • बीजों का सेवन 

आप जानकर हैरान होंगे कि बीजों का सेवन भी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जी हां, जैसे चिया के बीज का पानी शरीर को डेटऑक्सीफ़ाई (शरीर से गंदे मल को बाहर करना) करता है। साथ ही शरीर को लंबे समय तक भर हुआ रखता है; जिससे आपका वज़न नियंत्रित होता है। ऐसे ही कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज भी आपके शरीर को कई औषधिक फायदे प्रदान करते है। 

  • दूध का सेवन 

दूध का सेवन हम बचपन से सुनते आ रहे है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को दूध पीना पसंद होता है। और बहुत ही कम लोग रोजाना दूध का सेवन करते है। लेकिन आपको बता  दे कि दूध का सेवन शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है। ये हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायता करता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्र में केलशियम और प्रोटीन होता है। रोजाना सुबह या रात को एक ग्लास दूध का सेवन आपके लिए औषधि का काम करता है।

  • भरपूर पानी पिऐं 


पानी पीना शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। पानी की भरपूर मात्रा शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होता है। पानी की कमी से भी आपको कई समस्या उत्पन्न हो सकती है। जैसे चक्कर आना, खुश्की हो जाती, त्वचा फटने लग जाती है आदि। 

कमज़ोरी के इन लक्षण पर जरूर दें ध्यान :

  • साँस फूलना
  • किसी भी कार्य को करने से पहले ही घबरा जाना
  • शरीर में ऊर्जा की भारी कमी महसूस करना
  • चक्कर आना
  • बेहोश हो जाना
  • शरीर के किसी भाग में लगातार दर्द बना रहना
  • शरीर में कंपन महसूस करना
  • अत्यधिक नींद आना लेकिन सही से नींद पूरी न होना
  • वज़न का कम होना 
  • बालों का झड़ना 
  • भूख की कमी 
  • निष्कर्ष: (Conclusion)

    शरीर को स्वस्थ और विभिन्न रोगों से दूर रखने के लिए आपको हेल्थी आहार का सेवन ज़रूर करना चाहिए। फल, सब्जियां, ड्राइ फ्रूट्स, दूध, दही आदि का सेवन करने से शरीर को विभिन्न पोषण मिलते है। साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है। शरीर को प्रतिरोधक क्षमता किसी भी गंभीर समस्या से लड़ने; एवं उनसे बचाव के लिए बेहद आवश्यक है। इसलिए इसमें लापरवाही न बरतें। हेल्थी खाएं और जंक फूड का सेवन करने से बचें। साथ ही आदत डालें कि आप रोजाना थोड़ा समय निकालकर; कोई शारीरिक गतिविधि अवश्य करें। इसका भी आपके शरीर पर प्रभाव पड़ता है। आप चाहें तो खाने के बाद 15-20 मिनट टहले,या फिर रोज़ सुबह दौड़ने जाएँ, जिम करें या फिर योग करें। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहता है। और आप तनाव, डिप्रेशन आदि समस्याओं से दूर रहते हैं। स्वस्थ एवं स्वादिष्ट चीजों के सेवन के लिए आप Healthy Master के पदार्थों को भी आज़मा सकते है।

    FAQ'S