Hindi

इन 6 विटामिन सी युक्त पदार्थों के बिना अधूरी है आपकी डाईट, जान लें इनकी पूरी लिस्ट: (6 must vitamin c rich food items for your diet)

by Bsocial Consultant on Jul 21, 2023

vitamin c kisme paya jata h

(हमारा शरीर विटामिन नही बनाता है। इसलिए ऐसे पदार्थ का सेवन ज़रूरी है जिससे विटामिन सी की पूर्ति हो सके। विटामिन सी हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में असरदार है। बेहतर इम्यूनिटी होने से शरीर जल्दी ही बीमारी की चपेट में नही आता। तो आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि विटामिन सी की कमी से शरीर को क्या नुकसान होता है; और विटामिन सी किन पदार्थों में पाया जाता है।)

Vitamin c deficiency: चूंकि हमारा शरीर विटामिन, मिनेरल्स जैसे तत्वों का निर्माण खुद से नही कर सकता। तो हमें हेल्थी आहार का सेवन करके इनकी पूर्ति करनी पड़ती है। इसलिए कहा जाता है कि हेल्थी आहार का सेवन करें। ताकि शरीर को सभी पोषण भरपूर मात्रा में प्राप्त हों। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बेहतर होती है; जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। 

क्या आप जानते है कि एक व्यक्ति के शरीर के लिए कितनी विटामिन सी ज़रूरी है? विटामिन सी की अनुशंसित दैनिक आवश्यकता पुरुषों के लिए 90 मिलीग्राम और महिलाओं के लिए 75 मिलीग्राम है। लेकिन सवाल ये है कि क्या हम वाकई इतनी मात्रा में विटामिन सी शरीर को दे पाते हैं...नहीं क्यूंकि हम हेल्थी आहार का सेवन ही नही करते। 

कई लोग विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इन दवाओ का सेवन आपको दुष्प्रभाव भी देता है। जैसे आलस आना, नींद पूरी न होना, चिड़चिड़ापन आदि। इसलिए पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए ये सभी तरीके न अपनाएँ। 

अगर आप रोजाना हेल्थी आहार का सेवन करते हैं। जैसे कि मौसम के फल, सब्जियां,ड्राइ फ्रूट्स आदि तो यकीनन आपको किसी दवा को लेने की आवश्यकता नही होगी। हेल्थी आहार पोषण से भरपूर होता है। विटामिन, मिनेरल्स, केलशियम जैसे सभी तत्व उसमें मौजूद होते हैं। साथ ही ये आपके शरीर को किसी भी प्रकार से दुष्प्रभाव नही देते। 

जैसा की हमने अभी बताया कि विटामिन सी की, आवश्यकता शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए होती है। तो अब सवाल ये है कि विटामिन सी की कमी होने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा? और ये जानना बेहद ज़रूरी भी है; तभी आप इसकी महत्वता को समझ पाएंगे। तो चलिए पहले जानते हैं कि क्या विटामिन सी की कमी से शरीर पर प्रभाव पड़ता है। और विटामिन सी की कमी से शरीर में दिखने वाले लक्षण। 

कब होती है विटामिन सी की कमी:

  • खराब खानपान से 
  • किडनी की बीमारी से 
  • बहुत ज्यादा सिगरेट-शराब पीने से 
  • क्या है विटामिन सी की कमी के लक्षण 

  • मसूड़ों से खून आना
  • नाक से खून आसान
  • थकावट रहना
  • अचानक वजन बढ़ना
  • चेहरे पर झुर्रियां आना
  • घाव का धीरे-धीरे भरना
  • जोड़ों में दर्द 
  • बाल झड़ने की समस्या
  • त्वचा रूखी हो जाती 
  • क्या है विटामिन सी की कमी से होने वाली समस्याएं:

  • आंखों की रोशनी के लिए खतरा
  • स्कर्वी रोग की समस्या 
  • मोतियाबिंद की समस्या
  • इससे मसूड़ों से खून आना, मसूड़ों में सूजन होना, दांत गिरने लगना, थकान, कमजोरी, रैशेज
  • भूख ना लगना, इर्रिटेशन, जोड़ों में दर्द
  • ये भी पड़ें-  इन पदार्थों को खाने से मिलता है विटामिन डी 

    क्या है विटामिन सी से मिलने वाले फायदे:

  • इम्यूनिटी बेहतर होती है 
  • मंसूडों की समस्या से राहत 
  • सर्दी, जुकाम से राहत 
  • बीपी को नियंत्रित करता है 
  • आँखों की रोशनी बेहतर करता है 

  • हालाँकि विटामिन-सी के कई अन्य तरीके मौजूद हैं, लेकिन विटामिन सी को प्राकृतिक स्रोतों से लेना लाभदायक होता है।

    विटामिन सी से भरपूर कई सब्जियां और फल हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर लाभ मौसम के फल एवं सब्जियां प्रदान करते हैं। साथ ही सूखे मेवे और जामुन भी विटामिन सी का उत्तम स्त्रोत है।

    इन सूखे मेवों और हेल्थी पदार्थों से अपने आहार को विटामिन-सी से भरपूर बनाएं।

    • अंजीर 

    विटामिन सी से भरपूर सूखे मेवे बालों को झड़ने से रोकते हैं। और स्वस्थ बालों को बढ़ावा देते हैं। अंजीर विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। अंजीर में मौजूद पोषक तत्व शरीर में रक्त संचार में सुधार करते हैं, जिससे बालों के विकास में तेजी आती है। स्वस्थ, चिकने और चमकदार बालों के लिए सप्ताह में दो बार अंजीर खाने की सलाह दी जाती है। बालों को मजबूत बनाने के अलावा, अंजीर में मौजूद फाइबर सामग्री वजन नियंत्रित करने में भी सहायता करता है।

    ये भी पड़ें- अंजीर खाने के फायदे 

    ये भी पड़ें- प्रेग्नन्सी में अंजीर खाने के फायदे 

    • किशमिश 

    क्या आप जानते हैं, 165 ग्राम किशमिश में 7.83 मिलीग्राम विटामिन सी होता है? किशमिश में विटामिन सी की मात्रा इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है, जिससे सर्दी जैसे आम संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है, खासकर सर्दी के मौसम में। इसलिए आप विटामिन सी की पूर्ति के लिए आप किशमिश का रोजाना सेवन कर सकते हैं। 

    ये भी पड़ें- किशमिश खाने के फायदे 

    ये भी पड़ें- क्या आप जानते हैं किशमिश के सभी प्रकार  

    ये भी पड़ें- वज़न घटाने में किशमिश के पानी के फायदे 

    • ऐप्रीकोट 

    ऐप्रीकोट विटामिन सी और ई का एक उत्तम स्रोत है। ये दो महत्वपूर्ण पोषक तत्व त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्वचा में कोलेजन होता है और विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है। जिससे आपकी त्वचा को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, विटामिन सी सूरज की यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। और झुर्रियों को भी रोकता है।

    • ब्लूबेरी 

    ब्लूबेरी फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट एंथोसायनिन का एक समृद्ध स्रोत हैं। ब्लूबेरी का सेवन मधुमेह को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा, ब्लूबेरी खाने से रक्त में एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है और आर्टरीस की कार्यप्रणाली में सुधार होता है।

    • रसभरी 

    एक और बेरी जो विटामिन सी से भरपूर है वह है रसभरी। इन्हें खाने से ऑक्सीडेटिव तनाव कम करने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त, काली रसभरी रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है। जिससे हृदय रोग का जोखिम भी कम होता है।

    ये भी पड़ें- इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं ये पदार्थ 

    • स्ट्रॉबेरी 

    विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक, स्ट्रॉबेरी। जो रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है। और मधुमेह को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, ये हृदय के लिए भी उत्तम विकल्प है। ये रक्त में सूजन वाले रसायनों को कम करके सूजन को कम भी करती है।

    निष्कर्ष: (Conclusion)

    शरीर को भरपूर तरीके से पोषक तत्व प्रदान करने के लिए ज़रूरी है हेल्थी आहार का सेवन। मौसम के फल और सब्जियां, ड्राइ फ्रूट्स आदि के सेवन से आपको पोषण कूट कूट कर मिलेगा। जंक फूड का सेवन बिलकुल बंद कर दें। इससे न सिर्फ आपका लिवर और पेट खराब होता है। बल्कि आपको इससे आपके शरीर को किसी तरह से कोई लाभ भी नही मिलता। 

    इसकी जगह अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें। जिनके सेवन से आपका शरीर स्वस्थ रहे। इसके साथ ही नियमित व्यायाम भी जरूर करें। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही पाचन क्रिया भी इससे बेहतर होती है। खाना खाने के तुरंत बाद 15-20 मिनट जरूर टहलें। इससे खाना जल्दी पच जाएगा। साथ ही इसके सभी पोषक तत्व आपको भरपूर मात्रा में प्राप्त होंगे। 

    आप अपनी जीवनशैली में थोड़े बदलाव करके भी स्वस्थ रह सकते हैं। सुबह आप चिया के बीज का पानी पी सकते हैं। ये आपके शरीर से खराब माल को बाहर निकलता है। साथ ही वज़न और मधुमेह जैसी समस्या में भी राहत प्रदान करता है। 

    विटामिन सी युक्त पदार्थों के लिए आप Healthy Master के पदार्थों को एक बार जरूर आज़माएँ। इनके पदार्थ उच्च गुडवत्ता से निर्मित होते है, एवं इसमें आपको सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते है।

    FAQ'S