क्या आप जानते हैं विटामिन बी के सभी प्रकार एवं इसकी कमी से होने वाले ल - Healthy Master index

क्या आप जानते हैं विटामिन बी के सभी प्रकार एवं इसकी कमी से होने वाले लक्षण?: (Do You Know All the Types of B Vitamins and deficiency symptoms)

(शरीर के लिए सभी पोषक तत्व आवश्यक होते हैं। जैसे विटामिन, मिनरल्स, केलशियम, फायबर, आयरन आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन हमारे शरीर की सभी विभिन्न क्रियाओं के लिए बहुत ज़रूरी है। यही नहीं विटामिन बी के कई प्रकार है; और हर किसी का अपना काम है। इम्यूनिटी, मेटाबोलिज़्म , रक्तचाप, वज़न नियंत्रण आदि सभी के लिए इसके अलग अलग प्रकार ज़िम्मेदार होते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं विटामिन बी कितने प्रकार के होते हैं। एवं ये किन पदार्थों में पाए जाते है।)

Vitamin b types and sources: विटामिन, केलशियम, पोतशियां, मिनेरल्स,आयरन , फायबर ये सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है। इनकी भरपूर मात्रा शरीर को स्वस्थ बनाए रखती है। एवं बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है। हर किसी न्यूट्रीऐन्ट की शरीर में अलग अलग ज़रूरत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पोषक तत्वों के भी कई प्रकार होते हैं। 

जी हां, अगर हम बात करें विटामिन बी की। तो ये कई प्रकार का होता है। और हर रूप अलग अलग क्रियाओं के लिए जाना जाता है। दरसल विटामिन बी के कुल 8 प्रकार होते है। जो इम्यूनिटी , मेटाबोलिज़्म , रक्तचाप, कॉलेस्ट्रॉल, वज़न , हीमोग्लोबीन, बीपी, पाचन क्रिया, पिरिएड्स आदि में सहायक होते हैं। 

शरीर के लिए पोषक तत्व बेहद ज़रूरी है, ये तो आप जानते है। पर अब आपका सवाल ये  होगा कि आखिर विटामिन बी के किन पदार्थों में पाया जाता है?इसकी कमी से होने वाले लक्षण क्या है?एवं ये हमारे शरीर के लिए इतना ज़रूरी क्यू हैं? तो अब इस लेख में हम आपको बताएंगे। विटामिन बी के लक्षण, इसे पाने के लिए खाये जाने वाले पदार्थ एवं क्यू है इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी विस्तार से। 

विटामिन बी का महत्व:

विटामिन बी हमारी त्वचा, आंतों और मुंह सहित हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं के सम्पूर्ण कार्य के लिए बेहद आवश्यक है। इन कोशिकाओं के न्यूक्लियस  में मौजूद डीएनए और आरएनए इन सभी के लिए ज़िम्मेदार होता है। इनके लिए विटामिन बी एक महत्वपूर्ण विटामिन है। यदि आपमें विटामिन बी की कमी है तो न्यूक्लियस भी अपना कार्य नहीं कर पाएगा। इसकी कमी होने पर आपके शरीर की प्रत्येक कोशिका ठीक से काम करना बंद कर देगी।

विटामिन बी मानसिक वृद्धि और विकास के लिए भी आवश्यक एवं प्रमुख विटामिनों में से एक है। क्योंकि मानव स्वास्थ्य के लिए शरीर इसका उत्पादन नहीं करता है, आपको इसे अपने भोजन से ही प्राप्त करना होगा। विटामिन बी को एक आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है क्योंकि यह कई महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों में शामिल होता है। जिसमें मस्तिष्क और तांत्रिका कोशिकाओं का विकास, डीएनए और लाल रक्त कोशिका का निर्माण और कई कोशिका की मेटाबोलिज़्म ऊर्जा को बढ़ाने में भी शामिल है।

विटामिन बी के स्वास्थ्य लाभ

विटामिन बी12 (कोबालामिन) एक आवश्यक विटामिन है जिसकी आपके शरीर को आवश्यकता होती है लेकिन वह उत्पन्न नहीं कर पाता है। यह प्राकृतिक रूप से पशु उत्पादों में पाया जाता है, लेकिन इसे कुछ खाद्य पदार्थों में भी मिलाया जाता है और मौखिक पूरक या इंजेक्शन के रूप में बेचा जाता है। विटामिन बी12 आपके शरीर में विभिन्न प्रकार के कार्य करता है। यह तंत्रिका कोशिकाओं को सामान्य रूप से कार्य करने में मदद करता है और लाल रक्त कोशिका उत्पादन और डीएनए संश्लेषण के लिए आवश्यक है।

ये भी पड़ें- बिना डाईट के वज़न कैसे घटाएँ

विटामिन बी12 आपके शरीर को विभिन्न तरीकों से मदद कर सकता है, जिसमें ऊर्जा बढ़ाना, याददाश्त में सुधार और हृदय रोग को रोकना शामिल है। विटामिन बी12 के कई स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे-

  • यह मेगालोब्लास्टिक (megaloblastic) एनीमिया की रोकथाम में सहायता करता है, जो थकान और कमजोरी का कारण बनता है।
  • यह महत्वपूर्ण पोषक तत्व कोशिका विकास में सहायता करके स्वस्थ त्वचा, बाल और नाखूनों को भी बढ़ावा देता है। 
  • इस विटामिन की कमी से विभिन्न प्रकार की त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जिनमें बालों का सफेद होना, हाइपरपिग्मेंटेशन, विटिलिगो (त्वचा का रंग खराब होना) और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
  • स्वस्थ गर्भावस्था के लिए भी विटामिन बी भी फायदेमंद है क्योंकि यह भ्रूण के मस्तिष्क और तंत्रिका विकास के लिए आवश्यक है।
  • यह विटामिन हड्डियों के स्वास्थ्य और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए आवश्यक है।
  • विटामिन बी मैक्यूलर डीजनरेशन की घटनाओं को भी कम करता है, जो उम्र से संबंधित आंखों की बीमारी है। 
  • उम्र बढ़ने के दौरान लोगों में याददाश्त कमज़ोर होना और डिमेंशिया जैसी समस्या से बचाव कर सकता है। 
  • शरीर में अमीनो एसिड होमोसिस्टीन का स्तर बनाने में सहायता करता है। जिससे हृदय स्वस्थ बना रहता है। 

विटामिन बी की कमी से होने वाले लक्षण:

  • त्वचा का पीला पड़ जाना
  • जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना
  • मुंह में छाले की समस्या
  • आंखो की रोशनी कम होना
  • डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती 
  • सांस फूल जाना
  • सिरदर्द और कान बजना
  • भूख कम लगना
  •  

    ये भी पड़ें- लो बीपी में करें इन पदार्थों का सेवन 

    विटामिन बी के प्रकार एवं इनकी महत्वता:

    • विटामिन B1 (थायमिन)

    विटामिन B1 शरीर में शुगर को तोड़ने और फैटी एसिड के उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है। दिमाग को स्वस्थ रखने और न्यूरोटांसमीटर को बेहतर रखने के लिए भी विटामिन बी1 जरूरी है। आपको शरीर को रोज 1 मिलीग्राम विटामिन बी1 की जरूरत होती है.
    विटामिन बी1 किसमें पाया जाता है - दाल, साबुत अनाज, नट्स और बीज

    ये भी पड़ें- कद्दू के बीज के फायदे 

    • विटामिन B (रिबोफ्लेविन)

    शरीर में जरूरी एंजाइम को बनाने के लिए विटामिन B2 महत्वपूर्ण है। विटामिन B2 से एनर्जी बढ़ाने में मदद मिलती है, आंखों के स्वास्थ्य, तंत्रिका संबंधी रोग और हृदय  को हेल्दी रखने के लिए विटामिन बी2 की जरूरत होती है। 
    विटामिन बी किसमें पाया जाता है - डेयरी उत्पाद जैसे- दूध, दही, पनीर, अंडा, पत्तेदार हरी सब्जियां  

    • विटामिन B3 (नायसिन)

    “विटामिन बी3 जिसे पावरफुल एंटी एजिंग एजेंट के नाम से भी जाना जाता है”। शरीर में कार्ब्स, प्रोटीन और फैट को सही तरकी से अवशोषित करने में भी विटामिन बी3 मदद करता है। “बी3 को निकोटिनिक एसिड भी कहते हैं”। पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम के लिए भी ये जरूरी विटामिन है.
    विटामिन बी 3 किसमें पाया जाता है - गेहूं, मशरूम, मटर, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो, अंडे, मछली और मांस

    • विटामिन B5 (पैन्टोथेनिक एसिड)

    विटामिन बी5 एक वॉटर सॉल्यूबल यानि घुलनशील विटामिन है। शरीर में एंजाइम्स, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट्स को मेटाबॉलाइज़ करने में ये मदद करता है। जिससे आपका शरीर मजबूत बनता है.
    विटामिन बी 5 किसमें पाया जाता है - मशरूम, अंडा, रेड मीट, एवोकैडो, शकरकंद, दालें, नट्स, मूंगफली

    • विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन)

    विटामिन बी6 ब्लड हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। लाल रक्त कोशिकाओं की क्वालिटी में सुधार और हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करता है। बी6 से इम्यूनिटी बढ़ती है। दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में भी मदद करता है.
    विटामिन बी 6 किसमें पाया जाता है - अनाज, सोयाबीन, छोले,आलू, फिश 

    • विटामिन B7 (बायोटिन)

    “बायोटिन को विटामिन बी7 या बी8 भी कहते हैं”। वजन घटाने में विटामिन बी7 मदद करता है। फैट को तोड़ने और मेटाबॉलिज्म प्रोसेस के लिए ये विटामिन जरूरी है।
    विटामिन बी 7 किसमें पाया जाता है -  मशरूम, अंडे की जर्दी, सैल्मन फिश, नट्स, पालक, केला, सेब, बीन्स, ब्रोकली और दूध

    • विटामिन B9 (फोलेट)

    विटामिन बी9 को फोलेट और फोलिक एसिड भी कहते हैं। गर्भावस्था में भ्रूण के विकास और स्वास्थ्य के लिए फोलिक एसिड जरूरी है। इससे बच्चे के जन्म के दौरान होने वाले जोखिम को कम किया जा सकता है.
    विटामिन बी 9 किसमें पाया जाता है - अंडे, पालक, केला, पत्तेदार साग, बीन्स, ब्रोकली, अनाज, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, मटर और सिट्रिक फल

    • विटामिन B12 (कोबालामिन)

    विटामिन बी12 शरीर को स्वस्थ रखने, सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम को फिट रखने के लिए जरूरी है। विटामिन बी 12 कोशिकाओं को सक्रिय बनाने में भी मदद करता है। 

    विटामिन बी 12 किसमें पाया जाता है - पनीर, दूध, मीट, दही, सी फूड, फिश, काजू, तिल, ब्रोकली

    ये भी पड़ें- इन पदार्थों में कूट कूट कर मिलेगा विटामिन बी12 

    इन पदार्थों में पाया जाता है विटामिन बी:

  • अल्फ़ा- अल्फ़ा
  • मशरूम
  • आलू
  • सेब
  • केला
  • ब्लूबेरी
  • आम
  • ड्राइ फ्रूट्स 

  • निष्कर्ष: (Conclusion)

    संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए विटामिन बी एक आवश्यक पोषक तत्व है। विटामिन बी का डीआरवी (DRV) अब 2.4 मिलीग्राम है, जो एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दैनिक आहार की आवश्यकता है। 


    अपनी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करने का सबसे अच्छा तरीका है; पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना। ड्राइ फ्रूट्स आहार में विटामिन बी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। इसीलिए आपको अपने नियमित आहार में मुट्ठी भर ड्राइ फ्रूट्स जरूर शामिल करने चाहिए। इन्हें रोजाना रात भर पानी में भिगोकर खाएँ। 


    विटामिन बी हमारे तंत्रिका तंत्र के स्वस्थ कामकाज के साथ-साथ दिमाग की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है। आपके शरीर में विटामिन बी की कमी से वजन घटना, एनीमिया और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए अपने शरीर ,एइ पोषण की कमी न होने दें। आप Healthy Master के विटामिन बी युक्त पदार्थ भी आज़मा सकते हैं। ये स्वाद और स्वास्थ्य दोनों में उत्तम विकल्प साबित होंगे। 

    You may also like


    checkmark-circle Created with Sketch Beta. Item Added to cart