Hindi

Weight loss: बिना डाइट के भी ये 6 पदार्थ खाकर तुरंत घटेगा वज़न, देखें पूरी लिस्ट (how to lose weight instantly)

by Bsocial Consultant on Jul 15, 2023

motapa kam karne ke liye kya khana chahie

(वज़न बढ़ाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है वज़न कम करना। अक्सर लोग वज़न कम करने के लिए खाना पीना कम कर देते हैं और भूखे रहने लगते हैं। लेकिन अगर आप अपना वज़न घटाना चाहते हैं, तो ऐसे कई पदार्थ हैं जिनका सेवन करके भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जी हाँ, वज़न कम करने के लिए आपको खाना छोड़ने या कम करने की आवश्यकता नही है, आप स्वास्थ्य आहार का सेवन करके भी मोटापे से राहत पा सकते हैं ) (motapa kam karne ke liye kya khana chahiye)

Dietary Tips: वज़न बढ़ाना तो आजकल थोड़ा आसान हो गया है। लेकिन मुश्किल तब आती है जब बात हो वज़न कम करने की । अगर आपको वज़न बढ़ाना है तो आप बैठे बैठे बस खाते रहिए और कोई व्यायाम या शारीरिक गतिविधि मत करिए। आपको अपने वज़न में एक हफ्ते में फर्क दिख जाएगा। ( वज़न कम करने के लिए क्या खाना चाहिए) लेकिन वज़न कम करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जैसे शारीरिक गतिविधि करना, योग करना , जिम जाना, रोज़ खाने के बाद तहलन आदि। मगर कई लोग ऐसे भी होते है जो वज़न कम करने के लिए दिन के दो मील छोड़ देते हैं और डाइट करने लग जाते हैं। ऐसा लोग इसलिए करते हैं क्यूंकि उन्हे लगता है कि खाना कम खाने या न खाने से उनका वज़न तुरंत कम हो जाएगा। लेकिन असल में ऐसा नही होता। 

डॉक्टर्स की मानें तो वज़न कम करने के लिए आपको अपना मील छोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। बल्कि जरूरत है तो कुछ ऐसे आहार के सेवन की जिनसे आपकी भूख भी थम जाए और आपका वज़न भी न बढ़े। इसके लिए आपको छोटी छोटी चीजों से शरुवात करनी चाहिए। जैसे कि एक बार में पेट भरकर खाने की बजाए, छोटे छोटे मील लेना। और ऐसे पदार्थ का सेवन करना जिसमे सीमित केलोरीज़ मौजूद हो। जैसे आलू , चावल और अधिक मीठे का सेवन न करना। इससे आपका वज़न नियंत्रित रहेगा। जो लोग डाइट करना शुरू कर देते हैं और खाना पीना एकदम कर देते हैं। तो हम आपको बात दें कि ऐसा करने से आपको कई अन्य शारीरिक समस्या भी हो सकती है। जब आप भरपूर मात्रा में पोषण नही लेंगे और खाना नही खाएंगे। तो शरीर के अंदर पोषक तत्वों की कमी होने लगेगी। शरीर कमज़ोर पड़ने लगेगा। और हो सकता है कि वज़न कम करने के चक्कर में आपको कोई और समस्या भी हो जाए। 

वज़न घटाने और बढ़ाने की प्रक्रिया को समझें: ( Understand the process of weight loss and gain)

वज़न घटना और बढ़ना , ये एक ऐसी प्रक्रिया है जो चलती रहती है। कभी कभी वज़न घटाने वाले ऐसी स्तिथि में आ जाते हैं। कि उन्हें वज़न बढ़ाना भी पड़ जाता है। आपने ज्यादातर सुना होगा कि केलोरीज़ का सीमित सेवन करने से वज़न नियंत्रित रहेगा। कुछ लोगों का मानना है कि बस आलू, चावल और मीठे का अधिक सेवन कम कर दें, वज़न अपने आप नियंत्रण में आ जाएगा। लेकिन असल में ऐसा नही होता। वज़न कम करने का मतलब बस इन्ही बातों तक सीमित नही है। दरसल वज़न कम करने के लिए आपको इस बात पर भी विशेष ध्यान देना है कि आपका शरीर स्वस्थ बना रहे और इस प्रक्रिया से आपके शरीर पर कोई प्रभाव न पड़े। साथ ही वज़न कम करने के लिए आहार जितना किरदार निभाता है उतना ही महत्वपूर्ण किरदार है व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधी का। सिर्फ खाने से वज़न की समस्या का समाधान नही होता। आप जो खा रहें हैं वो पूर्ण तरीके से पच रहा है या नहीं ये भी मायने रखता है। साथ ही आपको बता दें कि शरीर के लिए योग, व्यायाम या कसरत करना बेहद ज़रूरी है। वरना आपको इससे कई समस्याएं भी हो सकती है। जैसे लंबे समय तक बैठे रहने से सरवाईकल की समस्या, रीड की हड्डी में दर्द, कमर दर्द की परेशानी होना आम है। 

वज़न कम करने के लिए क्या खाना चाहिए: (what to eat to lose weight)

  • मखाना 

  • मखाना को फॉक्‍स नट्स के नाम से भी जाना जाता है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए सुबह के नाश्‍ते में मखाने का सेवन वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है। आप इसे रोस्‍ट करके भी खा सकते हैं। मखाने में कोलेस्‍ट्रॉल, वसा और सोडियम कम मात्रा में होते हैं। मखाना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन और ग्‍लुटेन-फ्री फ्लेवोनॉयड जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं। मखाना वजन को कम करने के साथ पाचन व हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद होता है।

    ये भी पड़ें- मखाना खाने के फायदे

  • स्पराउट्स (अंकुरित डाल)

  • स्पराउट्स का सेवन सुबह नाश्ते के रूप में आपके शरीर के लिए बेहद गुड़कारी होता है। दूसरे स्‍नैक्‍स की तुलना कैलोरी कम मात्रा में होती है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर में फैट नहीं बढ़ता। इसके अलावा यह वजन को नियंत्रित रखने में भी फायदेमंद है। स्‍पाउट्स में मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। यह हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने और हृदय से जुड़ी समस्‍याओं को दूर रखने में भी मदद करता है।

  • सलाद 

  • गर्मियों में हम सभी को पानी से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। खासकर कि जिनमें विटामिन और फाइबर हो। और वो पेट के लिए भी हेल्दी हो। ऐसे में आप गर्मियों में स्नैक्स के रूप में फलों या सब्जियों से सलाद तैयार कर सकते हैं। इसमें आप संतरा, केला, तरबूज, संतरा, जामुन और पपीते, चुकंदर, खीरा,टमाटर ,मूली, गाजर, प्याज जैसे फलों और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। इनकी खास बात ये है कि पहले तो ये खाने में टेस्टी होते हैं, दूसरा ये शरीर के लिए अलग-अलग प्रकार के विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। 

  • चिया सीड्स (चिया के बीज)

  • चिया के बीज में न केवल प्रोटीन और फाईबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, बल्कि यह वजन कम करने में भी सहायता करता है। ये बीज पेट में जाकर फूल जाते हैं और पेट को भरा हुआ रखते हैं, क्योंकि ये पानी में अपने वजन का 10 गुना तक धारण कर सकते हैं। बिना चीनी के बादाम के दूध, टूटी हुई अखरोट, और सूखी ब्लूबेरी के साथ चिया बीजों को मिलाकर स्वादिष्ट चिया पुडिंग बनाई जा सकती है। 

    ये भी पड़ें- वज़न के लिए लाभदायक चिया के बीज का सेवन 

  • अखरोट 

  • अखरोट का सेवन विभिन्न प्रकार के पोषण से युक्त होता है। इसका सेवन न सिर्फ शरीर बल्कि दिमागी विकास के लिए लाभदायक होता है। वज़न के साथ साथ ये आपकी यदादश्त को बेहतर बनाने में भी सहायता करता है। एक व्यक्ति को 2-3 अखरोट रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाने चाहिए। ये आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होंगे। 

    ये भी पड़ें- अखरोट खाने के फायदे 

  • पिस्ता 

  • कई लोगों को पिस्ता गरिष्ट लगता है। और कई लोग मानते है कि पिस्ता खाने से वज़न बढ़ जाता है। लेकिन असल में ऐसा बिलकुल नहीं है। अगर आप वज़न को नियंत्रण में रखना चाहते हो तो। पिस्ता का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। ये एक पोषण युक्त ड्राइ फ्रूट है।  जो शरीर को कई ज़रूरी तत्व प्रदान करता है।

    ये भी पड़ें- पिस्ता खाने के फायदे 

  • डेट्स (खजूर)

  • खजूर का सेवन शायद आपने अब तक सिर्फ पचान क्रिया के लिए सुना होगा। लेकिन आपको बता दें कि इसका सेवन वज़न नियंत्रण के लिए भी किया जा सकता है। जी हाँ, इसमे मौजूद विभिन्न पोषण आपको न सिर्फ वज़न की समस्या में सहायता करते हैं।  बल्कि ये आपके शरीर को भी बेहतर बनाए रखते हैं। अगर आप वज़न काम करने की कोशिश में हैं तो खजूर का सेवन रोज़ाना भिगोकर करें। आपको स्वयं परिणाम मिल जाएगा। 

    ये भी पड़ें- खजूर खाने के क्या हैं फायदे

  • कुईनवा दलिया (Quinoa Dalia)

  • कुईनवा दलिया बहुत सारे महत्वपूर्ण तत्वों से मिलकर बना है। इसका सेवन आप स्नैक्स के रूप में भी सुबह रोज़ाना कर सकते हैं। ये एक ऐसी सामग्री है जिसका सेवन कई अन्य समस्याओं में किया जाता है जैसे डाएबीटीज़, प्रेग्नन्सी और वज़न आदि। आप इसका सेवन अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। 

    स्वाद के लिए स्नैक्स के रूप में करें इनका सेवन: ( Consume them as snacks for taste)

    निष्कर्ष: (Conclusion)

    वज़न को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ स्वस्थ आहार को शामिल करना काफी नहीं होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप इसके साथ- साथ शारीरिक गतिविधि जैसे टहलना, दौड़ना, जिम जाना, कसरत करना या व्यायाम करना । इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। और सेवन किये हुए आहार को बेहतर तरीके से पचा पाएगा। तभी आपको इसके पोषक तत्व भरपूर तरीके से मिलेंगे। याद रहे कि ज़रूरी है ऐसे आहार का भोजन करना जिसमे सीमित मात्रा में केलोरीज़ मौजूद हों। वज़न की समस्या में मील छोड़ देना शरीर के लिए समस्या पैदा कर सकता है। हो सकता है कभी कभी आप स्वाद वाले व्यंजन खाना चाहें उसके लिए उपयुक्त दिए गए पदार्थों का सेवन सर्वोत्तम विकल्प होगा। अगर आप वज़न नियंत्रण रखने के साथ-साथ अपने स्वाद को भी संतुष्ट करना है।  तो आप Healthy Master के वज़न नियंत्रण वाले पदार्थ एक बार जरूर देखें। इनके पास इसकी कई वराईटीज़ उपलब्ध हैं।  जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।  

    अगर आपको वज़न कम करना है तो आप इन आहार का सेवन करना शुरू कर दें, ताकि आपके शरीर में पोषण की कमी भी न हो और आपका वज़न भी नियंत्रित रहे। 

    FAQ'S